Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद की झरिया विधायक रागिनी सिंह एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। बुधवार को उन्होंने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और त्वरित समाधान की मांग रखी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पर ‘जानलेवा हमला’ केस में शिकंजा कसा : कोर्ट ने तय किए आरोप

मुलाकात के दौरान विधायक ने खास तौर पर निजी स्कूलों द्वारा “री-एडमिशन” के नाम पर अभिभावकों से की जा रही मनमानी व आर्थिक शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल नए सत्र में अभिभावकों पर अनावश्यक शुल्क का बोझ डाला जा रहा है, जिसे तत्काल नियंत्रित करने की जरूरत है।

इसके साथ ही विधायक ने झरिया एवं आसपास के इलाकों में गहराते पानी और बिजली संकट पर भी चिंता जताई। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।

ट्रैफिक जाम बना बड़ी समस्या
रागिनी सिंह ने डेनोबिली मोड़ के पास रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर लगातार जाम लगने से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कत होती है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने प्रशासन से प्रभावी योजना लागू करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगा।

जनता के मुद्दों पर लगातार सक्रिय
गौरतलब है कि विधायक रागिनी सिंह लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रही हैं और प्रशासनिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए पहल करती रही हैं। इस बैठक से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान देखने को मिलेगा।