- डीजीपी एमवी राव ने अपराध रोकने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की
- ट्वीट कर जनता से सहयोग मांगा, अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया इस नंबर पर डीजीपी से की जा सकती है सीधे बात
रांची। झारखंड में क्राइम रोकने व क्रिमिनलों पर शिकंजा कसने के लिए पुसिस सभीलेवल पर एक्टिव है। जनसहयोग, खुफिया सूचनाओं के साथ टेकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। डीजीपी एमवी राव ने जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की है। डीजीपी ने ट्वीट कर क्राइम कंट्रोल के लिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। डीजीपी ने अपना मोबाइल नंबर जारी किया है।

और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ गहन लक्षित अभियान वांछित परिणाम दे रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि राज्य में सुरक्षित वातावरण बनाने में @JharkhandPolice के प्रयासों में सहयोग दें। कृपया अपराधियों से संबंधित जानकारी साझा करें। मेरा संपर्क नंबर- 09431106363।
डीजीपी एमवी राव स्टेट में लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल के लिए सभी ठोस पहल कररहे हैं। उन्होंने कई जिले के थानेदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बातचीत किया है। क्राइम व क्रिमिनलों पर शिकंजा कसने के टिप्स दिये। डीजीपी ने थानेदारों से यह भी कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान कोई भी पुलिस अफसर किसी पॉलिटिकल प्रेशर में नहीं आए। ईमानदारी से काम करें और खुद और अपने परिवार पर भी ध्यान रखें।