रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण लेकिन अस्थायी बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
यह भी पढ़ें:CBSE में बड़ा एक्शन: OSM विवाद के बीच चेयरमैन-सचिव का तबादला, जांच समिति गठित
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
दरअसल, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो (आईएएस, 2003 बैच) दो जून से 16 जून तक अवकाश पर चले गए हैं। उनके अवकाश पर जाने के कारण विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार (1993 बैच) को अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अविनाश कुमार फिलहाल मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त तथा नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ कार्मिक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक प्रवीण कुमार टोप्पो अवकाश से वापस नहीं लौट आते।
राज्य के प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को एक नियमित और अस्थायी व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सरकार महत्वपूर्ण विभागों में कार्यों की निरंतरता बनाए रखने को लेकर सतर्क है।