कानपुर: मेरी मस्जिद शहीद हो गई और आखें मूंदे रहीं सपा-बसपा-कांग्रेस:असदुद्दीन ओवैसी

आइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मेरी मस्जिद (बाबरी) शहीद हो गई। जिन लोगों ने इसे कलंकित किया, उन्होंने भारत की नींव और कानून के शासन को बाधित करने का काम किया है। क्या सपा, बसपा या कांग्रेस में से किसी ने कुछ कहा? उन्होंने आंखें मूंद लीं हैं क्योंकि यह मेरी मस्जिद थी, उनकी नहीं। 

कानपुर: मेरी मस्जिद शहीद हो गई और आखें मूंदे रहीं सपा-बसपा-कांग्रेस:असदुद्दीन ओवैसी

Advertisement

  • उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में एआइएमआइएम सौ सीटों पर कैंडिडेट देगी 

कानपुर। एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मेरी मस्जिद (बाबरी) शहीद हो गई। जिन लोगों ने इसे कलंकित किया, उन्होंने भारत की नींव और कानून के शासन को बाधित करने का काम किया है। क्या सपा, बसपा या कांग्रेस में से किसी ने कुछ कहा? उन्होंने आंखें मूंद लीं हैं क्योंकि यह मेरी मस्जिद थी, उनकी नहीं। 

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी रविवार को चुन्नीगंज स्थित जीआइसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में एआइएमआइएम सौ सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी। छोटे राजनैतिक दलों से गठबंधन भी करेगी। अपने भाषण में उन्होंने सपा व शहर में सोलंकी परिवार को भी निशाने पर रखा। सीएए-एनआरसी में हुए बवाल के दौरान चार लोगों की मौत, किदवई नगर, उन्नाव व कासगंज में हुई मुस्लिमों की मौत को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

CBI मुसलमानों को डराती है, अखिलेश से मोदी को मोहब्बत
एमपी असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीबीआई मुसलमानों को डराती है, सपा मुखिया अखिलेश यादव को नहीं। अखिलेश से तो मोदी को मोहब्बत है। मुलायम मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देते हैं। 

मुस्लिमों को अपने बीच से डिप्टी सीएम बनाना होगा
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा प्रदेश में मुस्लिमों की 19 परसेंट आबादी होने के बावजूद उनका कोई लीडर नहीं है। उनमें से काई डिप्टी सीएम तक नहीं हुआ। मुस्लिमों को अपनी हिस्सेदारी के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए लीडरशिप बनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल को मुस्लिमों की चिंता नहीं है। मुस्लिमों की जान की भी कोई कीमत नहीं है। मुस्लिम किसी राजनैतिक दल का कैदी नहीं है। वह अपना फैसला खुद कर सकता है। इसके लिए चुनाव में उसको एकजुट होकर वोट की ताकत दिखानी होगी। अपना नेतृत्व खुद बनाना होगा। मुस्लिमों को अपने बीच से डिप्टी सीएम बनाना होगा।  यूपी में 10-15 सीटें भी जीत लीं तो अगला डिप्टी सीएम मुसलमान होगा। छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं। बोले, हम मुसलमानों को उत्तर प्रदेश में उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। जिन जातियों की आबादी दो से 11 परसेंट तक है, अखिलेश यादव उनसे गठबंधन कर रहे हैं लेकिन 19 परसेंट आबादी वालों से दूर भागते हैं। उन्हें सिर्फ वोट चाहिए, वह हिस्सा नहीं देना चाहते। 
अखिलेश यादव ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया 
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। सपा का सबसे बड़ा मंत्री जेल में है और अखिलेश यादव चुप है। इससे यह समझ में आता है कि मोदी व अखिलेश के बीच क्या रिश्ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपीनफरत की राजनीति करती है। अतीक अहमद गुजरात की जेल में है, उनसे मिलने नहीं दिया गया।

सोलंकी समझ ले, शेर आ गया है
असदुद्दीन उवैसी ने जनसभा में कहा कि सपा के विधायक ने कुछ काम नहीं किया। खुद को मुस्लिम बताकर जीतते हैं, हमसे बड़े मुसलमान नहीं है। सोलंकी यह समझ ले कि शेर आ चुका है, अब बीजेपी का डर किसी और को दिखाओ।

हर थाने में दो ठाकुर मिल जायेंगे
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा की सरकार में थानों में यादव और योगी की सरकार में थानों में ठाकुर अधिकारी दिखते हैं। अभी हर थाने में दो ठाकुर मिल जायेंगे। वे है तो योगी लेकिन दिल से ठाकुर हैं। ठाकुरों को प्रोत्साहित करते हैं। इसी तरह सपा सरकार में यादव मिलते हैं।उन्होंने कहा कि  आजम खान ने नौकरियां दीं तो भाजपा ने उन्हें जेल में भेज दिया। पूछा, फिर सरकार की अखिलेश पर मेहरबानी क्यों। 
जिन्ना शराबी, मुस्लिमों से गद्दारी की
जेल में बंद एक्स एमपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जनसभा मंम उनका लिखा पत्र पढ़ा। पत्र के माध्यम से कहा कि जिन्ना शराबी थे, उन्होंने मुस्लिमों के साथ गद्दारी कर मुल्क का बंटवारा किया। आजादी मिले वर्षों बीतने के बाद भी मुस्लिम पंचर बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार दंगे कराकर मुस्लिमों के धमकाती रही। इंदिरा गांधी अजमेर शरीफ चली जाती तो मुस्लिम खुश हो जाते। मुलायम सिंह ने भी मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया।