- लालू ने सबसे पहले रमई राम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की
- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं एक्स सीएम राबड़ी देवी समेत 25 वरिष्ठ नेताओं को सदस्यता दिलाई गयी
पटना। लालू प्रसाद ने शनिवार को आरजेडी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मौके पर लालू ने कहा कि जो ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायेगा, उसे ही लोकसभा एवं विधानसभा का टिकट दिया जायेगा। लालू ने एक्स मिनिस्टर रमई राम ने लालू की सदस्यता का नवीनीकरण कर अभियान का शुरुआत किया।
बिहार: स्कूल, कालेज, ऑफिस, दुकानें, रेस्टोरेंट, सिनेमाहाल, धार्मिक स्थल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे
रमई राम के बाद बाद लालू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं एक्स सीएम राबड़ी देवी समेत 25 सीनीयर नेताओं को सदस्यता दिलाई। उन्होंने प्रोत्साहित किया कि राजद को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। आरजेडी सुप्रीमो ने वादा किया कि जो अच्छा काम करेगा उसे लोकसभा एवं विधानसभा में टिकट दिया जायेगा।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
आरजेडी की सदस्यता अभियान की सफलता के लिए लालू ने टोटका आजमाते हुए मछली-भात खाकर शुरुआत की। तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है तो सबसे ज्यादा सदस्य भी होना चाहिए। लालू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, अवध बिहारी चौधरी, तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, आलोक मेहता, श्याम रजक, वृषिण पटेल, सुनील कुमार सिंह, प्रेमा चौधरी, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा, कारी सोहैब, अरुण कुमार यादव, निराला यादव एवं ब्रिगेडियर प्रवीण समेत कई सीनीयर लीडर्स को सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया।
आरजेडी के मेंबर फीस हुआ दोगुना
आरजेडी ने मेंबर्स फीस को पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। आरजेडी के लिए 25 सदस्यों को जोड़कर कोई भी सक्रिय सदस्य बन सकता है। हालांकि 250 रुपये जमाकर सीधे सक्रिय सदस्य भी बना जा सकता है। सीनीयर लीडर्स के लिए यह शुल्क एक हजार रुपये है।
तनवीर बने प्रदेश आरजेडी के निर्वाचन पदाधिकारी
राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने डा. तनवीर हसन को बिहार राजद का निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है। राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता को बंगाल का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और एसके सिंह को सहायक पदाधिकारी बनाया गया है। तुषार कंडारे और हरीश जावले को महाराष्ट्र का, अकबर अली खान और विजय कांबले को मुंबई का, भारत भूषण और रघुवीर कुमार को जम्मू-कश्मीर का निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।