Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने आदेश जारी करते हुए बैंक मोड़, निरसा, कतरास, तोपचांची, चिरकुंडा, ट्रैफिक और सिंदरी समेत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदल दिए।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: 15 साल से एक ही जगह जमे 1,954 अफसरों पर गिरी तबादले की गाज! कोल इंडिया की नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू

जारी आदेश के अनुसार कुल 12 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले इस प्रकार किए गए हैं:

प्रवीण कुमार – बैंक मोड़ थाना प्रभारी से कतरास थाना प्रभारी

असीत कुमार सिंह – कतरास थाना प्रभारी से बैंक मोड़ थाना प्रभारी

अजीत भारती – तोपचांची थाना प्रभारी से निरसा थाना प्रभारी

अनिल शर्मा – निरसा थाना प्रभारी से जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर

आशुतोष कुमार – जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर से चिरकुंडा थाना प्रभारी

रामजी राय – चिरकुंडा थाना प्रभारी से साइबर पुलिस स्टेशन

लव कुमार – ट्रैफिक थाना प्रभारी से तोपचांची थाना प्रभारी

संजय कुमार – सिंदरी थाना प्रभारी से कोर्ट सिक्योरिटी

राजेश कुमार – अभियोजन कोषांग से सिंदरी थाना प्रभारी

मो. रूस्तम – कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास पुलिस अंचल

मुकेश कुमार – कतरास पुलिस अंचल से अभियोजन कोषांग

जय प्रकाश – साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी

प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था पर फोकस

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। खासकर बैंक मोड़, कतरास और निरसा जैसे संवेदनशील इलाकों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

आगे भी हो सकते हैं बड़े बदलाव

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में सब इंस्पेक्टर स्तर के कई थाना प्रभारियों का भी ट्रांसफर किया जा सकता है। कई अधिकारियों का एक ही जगह पर पदस्थापन कार्यकाल दो वर्ष से अधिक हो चुका है, ऐसे में विभाग व्यापक फेरबदल की तैयारी में है। इस फैसले से धनबाद पुलिस में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है।