मिडिल ईस्ट युद्ध का 23वां दिन: ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला, 300 घायल; ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम

ईरान-इजरायल युद्ध के 23वें दिन ईरान ने 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 300 से ज्यादा लोग घायल। ट्रंप ने होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, WHO ने परमाणु खतरे पर चेताया।

मिडिल ईस्ट  युद्ध का 23वां दिन: ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला, 300 घायल; ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम
संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा।

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी(Threesocieties.com Desk): मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। युद्ध के 23वें दिन ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला करते हुए 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसमें 300 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार! BCCL CMD की मेयर संजीव सिंह और MLA रागिनी के साथ हाई-लेवल मीटिंग

इजरायली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एजेंसियों ने हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई रिहायशी इलाकों में भी नुकसान हुआ है, जिससे दहशत का माहौल है।

लगातार हमले, न्यूक्लियर साइट्स पर खतरा

ईरान ने इससे पहले शनिवार रात डिमोना और अराद शहरों को भी निशाना बनाया। डिमोना, जहां इजरायल की प्रमुख परमाणु सुविधा स्थित है, उस पर हमले ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इजरायली सेना ने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है। कुछ मलबा रिहायशी इलाकों में गिरा है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है।
 विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी: ‘खतरनाक चरण’

WHO के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि: “परमाणु स्थलों पर हमले सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं।” नतांज (ईरान) और डिमोना (इजरायल) के आसपास हमलों से जोखिम बढ़ा है। 13 देशों में इमरजेंसी तैयारी शुरू हो गयी है।  परमाणु दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
???????? डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है: 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम नहीं मानने पर ईरान के पावर प्लांट पर हमला होगा। “सबसे बड़े प्लांट से कार्रवाई शुरू होगी”।
ईरान की पलटवार चेतावनी

ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है: अगर पावर प्लांट पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाया जाएगा।
BRICS से दखल की अपील

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने नरेंद्र मोदी से बातचीत में कहा कि BRICS देशों को हस्तक्षेप करना चाहिए। मिडिल ईस्ट के लिए नया सुरक्षा सिस्टम बनाया जाए जिससे  बाहरी ताकतों का दखल कम हो।
 क्या बढ़ रहा है विश्व युद्ध का खतरा?
अमेरिका-इजरायल vs ईरान सीधा टकराव
परमाणु साइट्स निशाने पर
तेल सप्लाई (होर्मुज) पर संकट
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर संभव

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर हालात नहीं संभले, तो यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध से वैश्विक संकट में बदल सकता है।