नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) से अब ट्रेन और फ्लाइट टिकट के बाद बस का टिकट भी बुक हो सकेगा IRCTC ने पैसेंजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए बस टिकट की भी बुकिंग शुरू की है।
IRCTC ने बस टिकट बुकिंग सर्विस को देशभर में 29 जनवरी से ही लाइव कर दिया है। यह जानकारी IRCTC की ओर से शुक्रवार को दी गई। कस्टमर्स को बुकिंग के दौरान को बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट भी मिलेगा। अब पैसेंजर्स एक जगह से ही रेल, फ्लाइट और बस की ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।
बस टिकट की बुकिंग के दौरान मिलेंगी ये सर्विसेज
IRCTC से बस की टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप IRCTC मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा www.bus.irctc.co.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
अपनी पसंद के हिसाब से सीट का चयन कर टिकट बुक कर सकते हैं।
यह सर्विस देशभर में 22 स्टेट और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध होगी। इसके लिए इन राज्यों को कवर करने वाले 50,000 से ज्यादा रोड ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ पर्टनरशीप की गई है।
इस फीचर से यूजर्स रूट, सुविधाएं, रिव्यू, रेटिंग्स और बस की तस्वीर भी देख पायेंगे।
बुकिंग के दौरान पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट्स भी सेट कर पायेंगे।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
IRCTC से बस का टिकट बुक करने का प्रोसेस
IRCTC से बस का टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको www.bus.irctc.co.in की वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद अपनी डेस्टिनेशन सिलेक्ट करनी होगी।
फिर डेट सिलेक्ट कर ये चेक करना होगा कि इस रूट पर कौन सी बस उपलब्ध हैं।
इसके बाद बसों के ऑप्शन में से बस को चुनना होगा।
इसके बाद यात्रा की अवधि और बस का चलने का टाइम शो होगा।
टिकट की कीमत और कितनी सीट बचीं हैं यह जानकारी भी मिल जाेगी।
सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको प्रोसीड टू बुक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद पेमेंट करने का पेज आएगा और पेमेंट करते ही आपकी बस टिकट बुक हो जायेगी।