Advertisement

नई दिल्ली। 1975 बैच के आइपीएस अफसर विजय कुमार ने सीनीयर सिक्युरिटी एडवाइजर पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। दिल्ली में अपना आवास खाली कर वह चेन्नई लौट गये हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: रांची रिम्स में इलाजरत दो कैदी खिड़की तोड़कर फरार, सोती रही सुरक्षा में तैनात 

के विजय कुमार ने सहयोग देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, सेंट्रल होम मिनिस्ट अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल, होम मिनिस्टरी के अफसरों और सभी राज्यों के पुलिस बलों के प्रमुखों का आभार जताया।विजय कुमार जम्मू-कश्मीर के अलावा वामपंथी उग्रवाद के मुद्दों पर सरकार को सलाह दे रहे थे।

1975 बैच के आइपीएस अधिकारी को सीआरपीएफ के डीजी पोस्ट से 2012 में रिटायर होने के बाद होम मिनिस्टरी का सिक्युरिटी एडवाइजर नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2019 में सिक्युरिटी एडवाइजर के रूप में फिर से नियुक्त होने से पहले उन्होंने जम्मू और कश्मीर के गवर्नर के सलाहकार के रूप में कार्य किया। विजय कुमार उस विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रमुख थे जिसने एक अभियान में वीरप्पन को वर्ष 2004 में मार गिराया था।