- सीतामढ़ी में गरजे आनंद मोहन, बोले- ‘सरकार बचाने वाले ही सरकार चलाएंगे’
- महाराणा प्रताप कार्यक्रम में आनंद मोहन का बड़ा हमला
- तलवार हाथ में लेकर बोले आनंद मोहन- ‘स्वाभिमान से समझौता नहीं’
सीतामढ़ी(Threesocieties.com Desk): बिहार की राजनीति में एक बार फिर पूर्व सांसद Anand Mohan के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। सीतामढ़ी में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “उन्हें चंडाल चौकड़ी ने घेर रखा है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें:जमशेदपुर: मर्डर केस के आरोपी पिता-पुत्र पुलिस रिमांड पर, निशानदेही पर पिस्टल और बाइक बरामद
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित इस बैठक में इतिहास, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि नंदलाल सिंह ने की, जबकि संचालन आनंद बिहारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने महाराणा प्रताप को राष्ट्र के स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव थे।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की सेना में सभी समाजों के योद्धा शामिल थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर कठिनाइयों का सामना किया, घास की रोटी खाई, लेकिन कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
चेतन आनंद को लेकर भी दिया जवाब
बैठक के दौरान जब पत्रकारों ने उनके बेटे Chetan Anand के मंत्री बनने की संभावनाओं पर सवाल पूछा तो आनंद मोहन ने कहा,
“जो सरकार बचाएगा, वही सरकार चलाएगा भी।” उनके इस बयान को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सत्ता समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
17 जून को होगा प्रतिमा का अनावरण
बैठक में यह घोषणा भी की गई कि आगामी 17 जून को सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज परिसर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। आयोजकों ने दावा किया कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, मुकेश भूषण सिंह, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, मोहम्मद अली अहमद खान, जयप्रकाश ठाकुर, अवध किशोर प्रसाद, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूषण सिंह और प्रोफेसर अमर सिंह साहिब समेत बड़ी संख्या में NDA कार्यकर्ता, फ्रेंड्स ऑफ आनंद और करणी सेना के सदस्य मौजूद रहे।