कोलकाता में जुटे ‘नोबिलियंस’, ANAA-TG Kolkata 4.0 को बनाने का लिया संकल्प, 20+ रिटायर्ड टीचर्स भी होंगे शामिल!

डी नोबिली स्कूल के 1981 से 2017 बैच तक के पूर्व छात्र-छात्राएं कोलकाता में आयोजित योजना बैठक में शामिल हुए। ANAA-TG Kolkata 4.0 को अब तक का सबसे भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन बनाने का लिया गया संकल्प।

कोलकाता में जुटे ‘नोबिलियंस’, ANAA-TG Kolkata 4.0 को बनाने का लिया संकल्प, 20+ रिटायर्ड टीचर्स भी होंगे शामिल!
Kolkata 4.0 होगा अब तक का सबसे बड़ा री-यूनियन।

कोलकाता (Threesocieties.com Desk): डी नोबिली परिवार की विरासत, यादें और आपसी जुड़ाव एक बार फिर बड़े मंच पर आकार लेने जा रहा है। डी नोबिली स्कूल, डिगवाडीह, सीएमआरआई, सिजुआ, मुगमा एवं मैथन के वर्ष 1981 से 2017 तक के पूर्व छात्र-छात्राओं का संगठन ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल (ANAA-TG) अब अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन “ANAA-TG Kolkata 4.0” को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़ें: धनबाद: “समर्पण एक नेक पहल” का 6वां स्थापना दिवस: एम्बुलेंस सेवा शुरू… ढुलू बोले- ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा

इसी क्रम में कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर-V स्थित आरडीबी बुलेवार्ड में आयोजित योजना बैठक में विभिन्न बैचों और पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े पूर्व छात्र-छात्राएं एक मंच पर एकत्र हुए। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की भव्यता तथा पूर्व छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में डी नोबिली परिवार की विविधता और एकता की शानदार झलक देखने को मिली। सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, खनन, भूविज्ञान, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन को यादगार बनाने के सुझाव दिए।कार्यक्रम की व्यवस्था सिजुआ के पूर्व छात्र अमिताभ रॉय द्वारा की गई, जबकि ANAA-TG के संस्थापक सदस्य मयंक सिंह ने कार्यक्रम के समन्वय और आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

बैठक में ब्रोतोति दासगुप्ता, सुदीप्तो पालित, मृगांक गुप्ता, अमिताभ चक्रवर्ती, श्रेया मित्रा, सुदेशना दत्ता, सुमित देवरालिया, कर्ण सिंह, रोमिता सिंह, शंकर कुमार तथा आदित्य वर्मा सहित कई प्रतिष्ठित नोबिलियंस उपस्थित रहे।

20 से अधिक रिटायर्ड टीचर्स की मौजूदगी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

आगामी पुनर्मिलन समारोह की सबसे विशेष बात यह होगी कि डी नोबिली स्कूल की सातों शाखाओं के 20 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक भी इस आयोजन में शामिल होंगे। वर्षों बाद अपने शिक्षकों और साथियों से मिलने का अवसर इस कार्यक्रम को केवल एक री-यूनियन नहीं बल्कि भावनात्मक मिलन का उत्सव बना देगा।

29 नवंबर 2026 को संभावित आयोजन

ANAA-TG Kolkata 4.0 के आयोजन की संभावित तिथि रविवार, 29 नवंबर 2026 तय की गई है। उपस्थित सदस्यों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा, भव्य और यादगार पूर्व छात्र सम्मेलन बनाने का संकल्प लिया।पूर्व छात्रों का मानना है कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मित्रता, उपलब्धियों, यादों और डी नोबिली की गौरवशाली परंपरा का उत्सव होगा, जहां विभिन्न पीढ़ियों के नोबिलियंस एक साथ जुड़ेंगे।

“साथ बढ़ें • साथ प्रेरित करें” की भावना के साथ ANAA-TG Kolkata 4.0 अब एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखने की तैयारी में है।