- मुनीडीह काली मंदिर के पास बाइक सवार ने की फायरिंग
- पैर में लगी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- बीसीसीएल की मुनीडीह में काम करती है इंदु कंपनी
धनबाद। बीसीसीएल के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी पर अज्ञात अपराधी ने गोली चला दी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के पास हुई।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : “समय पर जांच ही कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा उपाय”: डॉ. मनीष शर्मा
गोपाल रेड्डी पूजा कर कार में बैठकर निकल रहे थे, तभी हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार एक युवक ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। पहली गोली कार के अगले हिस्से में लगी जबकि दूसरी गोली उनकी जांघ को चीरते हुए कार के पिछले दरवाजे से अंदर घुस गयी। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मौके पर डीएसपी(लॉ एंड ऑर्डर) नोसाद आलम और पुलिस बल पहुंचकर छानबीन में जुट गये। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद कंपनी के अफसर और कर्मचारी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल और पुलिस स्टेशन में जुट गये।
बताया जाता है कि हाल ही में गोपाल रेड्डी ने इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में योगदान दिया था। रेड्डी मुख्य रुप से कंपनी की खरखरी में संचालित होनेवाली माइंस का काम देखते हैं। यह काम अभी शुरु नहीं हुआ है। जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।