पटना। पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग कर तेल बिजनसमैन से 50 लाख कैश लूटकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने कैश लूटनेवाले विकास उर्फ नीतीश को उसके चार साथियों के साथ अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से लूटे गये दो लाख रुपये कैश भी बरामद हुए है। क्रिमिनलों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 20 कारतूस, कार और बाइक बरामद की है।पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है।
धनबाद: लोयाबाद में ताबड़तोड़ तोड़फोड़ फायरिंग, तीन जख्मी, इलाके में टेंशन
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
छत्तीसगढ़ जेल से सजा काटकर निकला हैगैग लीडर नीतीश
एसएसपी ने बताया कि नीतीश छत्तीसगढ़ जेल से सजा काटकर निकला है। एटीएम लूटकांड में शेखपुरा जिले की पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। उस समय वह नाबालिग था। उसे रिमांड होम में रखा गया था। नीतीश रिमांड होम से भी भागने में सफल रहा। यह गैंग लंबे समय तक गया जिले में क्राइम कर रहा था। हाल के दिनों में गैंग पटना में क्राइम कर रहा था। एसएसपी ने कहा कि नीतीश और उसके गैंग के अन्य चार मेंबर्स को जीरो माइल के समीप ट्रांसपोर्ट नगर से पकड़ा गया है। सभी क्रिमिनल टाटा इंडिगो कार पर सवार थे। नीतीश के साथ बेउर थाना क्षेत्र के मटखान ढेलवां गांव निवासी आकाश कुमार, गया के वजीरगंज थानांतर्गत सहिया गांव निवासी पंकज सिंह, गया के अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव के रहने वाले कुंदन कुमार और इसी गांव के विक्कीप कुमार को पकड़ा गया है। नीतीश मूल रूप से गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर का रहने वाला है। वह पटना के रामकृष्ण नगर थानांतर्गत चमनचक इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। पंकज एक चर्चित किडनैपिंग का भी आरोपित रहा है। वह ओडिशा और पटना जेलों में भी बंद रहा है।
नीतीश की पटना के पांच आपराधिक कांडों में संलिप्त़ता
अगमकुआं पुलिस स्टेशन एरिया सम्राट पेट्रोल पंप के पास लोट्स ट्री प्राइवेट लिमिटेड के स्टाफ से 50 लाख रुपये की लूट की गई थी। लूट के दौरान दो बाइक सवार क्रिमिनलों ने फायरिंग भी किया थआ। कैशलूटने के बाद वे बाइक छोड़कर कार से फरार हो गए। बिजनसमैन के नजदीकी ने लाइनर की भूमिका अदा की थी। पुलिस गिरफ्त में आये नीतिश की अब तक पांच आपराधिक कांडों में संलिप्त़ता मिली है। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज कर लिया है।उसने बताया कि लूट की शेष रकम सेउधारी चुका दी। इसके बाद जो रुपये बचे उसे अय्याशी पर खर्च कर दिया।