Advertisement

अमृतसर। पंजाब के अमतृसर में एक हाउसवाइफ रेणु चौहान को लॉटरी ने रातोंरात करोड़पति बना दिया है। महिला ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए 100 रुपये में लॉटरी टिकट पर महिला को एक करोड़ की लॉटरी लग गयी है।
स्टेट गवर्नमेंट के अनुसार विजेता रेणु चौहान ने गुरुवार को टिकट और आवश्यक डॉक्युमेंट्स स्टेट लॉट्री डिपार्टमेंट में जमा कराये हैं। लॉटरी निकलने से खुश रेणु चौहान ने कहा कि उनकी मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। रेणु ने कहा कि उसके हसबैंड अमृतसर में कपड़े की एक दुकान चलाते हैं। यह बंपर इनाम से बहुत मदद मिलेगी ताकि मेरी फैमिली ठीक से चल सके। 

ADVERTISEMENT

पंजाब स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर 100+ मासिक लॉटरी की घोषणा 11 फरवरी को की गई थी। टिकट D-12228 की विजेता रेणु ने इनामी राशि पाने के लिए सभी डॉक्युमेंट्स जमा करा दिए हैं। जल्दी ही राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जायेगी।