नई दिल्ली। कहते हैं मेहनत और लगन से इंसान अपनी मंज़िल खुद तय करता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं गुरुग्राम की रागिनी दास — जिन्हें हाल ही में Google India ने Startup Head नियुक्त किया है। खास बात यह है कि साल 2013 में इसी गूगल कंपनी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। मगर रागिनी ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत से खुद को उस मुकाम पर पहुंचाया, जहां से उन्होंने अपनी “ड्रीम जॉब” हासिल की।
यह भी पढ़ें:हरियाणा : ADGP वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड, IAS पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर
Life has come full circle, and I’m excited to share that I’ve joined @Google as Head of Google for Startups - India ????
The backstory: In 2013, I sat for two interviews: one at Google and one at Zomato. pic.twitter.com/Hs9cqKHFxJ— Ragini Das (@ragingdas) October 6, 2025और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
रागिनी दास की प्रेरणादायक कहानी
सोशल मीडिया पर रागिनी दास ने अपनी इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “2013 में गूगल ने मुझे रिजेक्ट किया था, और अब उसी कंपनी ने मुझे स्टार्टअप हेड के तौर पर नियुक्त किया है। जिंदगी ने सचमुच अपना सर्कल पूरा कर लिया है।”रागिनी के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों को खूब प्रेरित किया। कई लोगों ने उनकी कहानी को “नेवर गिव अप” का सही उदाहरण बताया।
शिक्षा और शुरुआती सफर
रागिनी दास का जन्म गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई के चेट्टीनाड विद्याश्रम से की और फिर लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक सहित कई संस्थानों में मार्केट रिसर्च और बिजनेस प्लानिंग से जुड़ी परियोजनाओं पर काम किया।
जोमैटो में छह वर्ष का अनुभव
रागिनी का कॉरपोरेट सफर 2012 में Trident Group India से शुरू हुआ, जहां उन्हें यूरोप और अमेरिका के मार्केटिंग प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके बाद 2013 में वे Zomato से जुड़ीं और 6 वर्षों तक कंपनी में सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर, अकाउंट मैनेजर, और एरिया सेल्स मैनेजर जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी। 2017 में वे Zomato Gold की फाउंडिंग टीम का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कतर और लेबनान जैसे 10 देशों में Zomato Gold लॉन्च किया।
Leap.club की को-फाउंडर भी हैं रागिनी
Zomato के बाद रागिनी ने महिला उद्यमियों के लिए Leap.club नामक नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म की को-फाउंडिंग की। यह प्लेटफॉर्म महिलाओं को प्रोफेशनल ग्रोथ, स्किल बिल्डिंग और लीडरशिप के अवसर प्रदान करता है।
अब Google India की Startup Head
कई वर्षों के अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर रागिनी को आखिरकार उनकी ड्रीम जॉब मिल गई — Google India की Startup Head के रूप में। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ करियर की बड़ी जीत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि “रिजेक्शन एंड नहीं होता, बल्कि नई शुरुआत का मौका होता है।”
रागिनी दास की जर्नी से सीख
रिजेक्शन अंत नहीं, बल्कि एक नई दिशा की शुरुआत हो सकता है।
निरंतर प्रयास से असंभव भी संभव हो जाता है।
करियर में हर अनुभव, चाहे अच्छा या बुरा, आगे बढ़ने की सीढ़ी बनता है।
leap.club की को-फाउंडर
2020 में रागिनी leap.club की को-फाउंडर बनीं। रागिनी ने हजारों महिलाओं की स्टार्टअप खड़ा करने में भी मदद की। इसके अलावा रागिनी FICCI की स्टार्टअप महिला कमेटी की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।