नई दिल्ली। कांग्रेस के एक्स प्रसिडेंट व एमपी राहुल गांधी का नेपाल के एक पब में दिख रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक पब में उपस्थिति का वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी लीडर प्रकाश जावड़ेकर की तस्वीर भी शेयर किया गया है। इसमें वे शैम्पेन की बोतल लिए नजर आ रहे हैं।
और भी पढ़ें
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
- अनिल अंबानी को ED का बड़ा झटका, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2 विमान भी जब्त
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
Rahul Gandhi was at a nightclub when Mumbai was under seize. He is at a nightclub at a time when his party is exploding. He is consistent.
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2022
Interestingly, soon after the Congress refused to outsource their presidency, hit jobs have begun on their Prime Ministerial candidate... pic.twitter.com/dW9t07YkzC
अमित मालवीय के ट्वीट के बिहार के मिनिस्टर शाहनवाज हुसैन ने भी चुटकी ली है। कांग्रेस के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने काह है कि इस वीडियो में कुछ गलत नहीं है। सुरजेवाला ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी नेपाल में अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने गए हैं, जो एक पत्रकार भी हैं।
शेयर की जावड़ेकर की शैम्पेन उड़ाती फोटो

कांग्रेस ने बीजेपी लीडर प्रकाश जावड़ेकर की तस्वीर भी शेयर किया गया है। इसमें वे शैम्पेन की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये फोटो दस साल से भी अधिक पुरानी है। यह फोटो इंदौर की है। बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर उस समय एक शिक्षण संस्थान के उद्घाटन में पहुंचे थे। यहां कॉकटेल पार्टी में शामिल हुए थे। तभी पार्टी में यह फोटो ली गई थी। उस समय भी इस फोटो को लेकर विवाद हुआ था।
बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'जब मुंबई पर हमला हुआ, तब राहुल गांधी नाइट क्लब में थे। जब उनकी पार्टी में घमासान मचा हुआ है, तब भी वे नाइट क्लब में मौजूद हैं। उनकी यह निरंतरता लगातार जारी है।' उन्होंने लिखा है, 'मजे की बात यह है कि कांग्रेस द्वारा अपने अध्यक्ष को आउटसोर्स से इनकार करने के तुरंत बाद अब उनके पीएम पोस्ट के कैंडिडेट के तौर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गये हैं राहुल : सुरजेवाला
कांग्रेस के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी नेपाल में अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने गये हैं, जो एक पत्रकार भी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इसकी जांच की है। शादी समारोह में परिवार और दोस्तों का शामिल होना हमारी सभ्यता-संस्कृति का हिस्सा है।सुरजेवाला कहा कि शादी समारोह में शामिल होना हमारे देश में कोई अपराध तो नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आज के बाद बीजेपी शादी समारोह में शामिल होने को भी अवैध और दोस्तों से मुलाकात को अपराध दे। लेकिन वे हमें अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के शामिल होने के तरीके बता दें, ताकि हम अपनी संस्कृति में बदलाव कर सकें।