नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को स्वदेश वापस लौट आये हैं। दिल्ली में उतरते ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया।शुभांशु ने हाल ही में अंतरिक्ष में अपना सफल मिशन पूरा कर भारत का नाम रोशन किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार: हेमंत सोरेन
दिल्ली की सीएम व सेंट्रल मिनिस्टर ने किया स्वागत
#WATCH | Delhi: Group Captain Shubhanshu Shukla arrives back in India. He is welcomed by Union MoS for Science & Technology, Dr Jitendra Singh and Delhi CM Rekha Gupta, in the presence of his wife, Kamna Shukla, and their son. Visuals from inside the airport.
He was the pilot… pic.twitter.com/EwWYT3EnWw— ANI (@ANI) August 16, 2025और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उनकी वाइफ कामना शुक्ला और उनके बेटे की उपस्थिति में शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। ग्रुप कैप्टन शुक्ला के पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के लिए गर्व का क्षण! इसरो के लिए गौरव का क्षण! पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति आभार का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारतीय धरती को छू गया... क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के दिल्ली पहुंचे।
शुभांशु शुक्ला के साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। आगे लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।"
इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो
इससे पहले इंस्टाग्राम पर शुभांशु शुक्ला ने हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख हो रहा है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं इस मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और लोगों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं और उनके साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए बेताब हूं।''