चतरा (Threesocieties.com Desk): झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के रिजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू की गिरफ्तारी में ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: “डिजिटल ट्रैक पर झारखंड पुलिस: अब ई-समन और CCTNS से 60-90 दिन में होगी केस जांच पूरी”
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
इस सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले ऋत्विक श्रीवास्तव (तत्कालीन अभियान एसपी, चतरा – वर्तमान सिटी एसपी, धनबाद) व एसडीपीओ चतरा संदीप सुमन को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
क्या था पूरा ऑपरेशन?
सूत्रों के मुताबिक, 2 मार्च 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आक्रमण गंझू अपने साथियों के साथ चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत एक रणनीतिक ऑपरेशन चलाते हुए पतसुगिया पुल के पास घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में आक्रमण गंझू को गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी नीलम देवी को भी हिरासत में लिया गया। दो अन्य सहयोगियों को दबोचा गया। भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। यह ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध और सटीक खुफिया सूचना पर आधारित था, जिसने पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई।
18 लाख का इनामी था आक्रमण गंझू
कुख्यात उग्रवादी आक्रमण गंझू लंबे समय से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर था।
झारखंड पुलिस द्वारा घोषित इनाम: 15 लाख रुपये
NIA द्वारा घोषित इनाम: 3 लाख रुपये
कुल इनाम: 18 लाख रुपये
वह राज्य के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था और कई गंभीर मामलों में वांछित था।
झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी बढ़त
इस गिरफ्तारी को झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से टीपीसी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में उग्रवाद पर और सख्ती की जाएगी।