Advertisement
  • पॉलिटिकल ड्रामा, टेंशन, बॉम्बिंग और मौतें दिखाई गयी

मुंबई। सोनी लिव के नये शो तनाव का टीजर 26 अगस्त शुक्रवार को जारी कर दिया है। यह  इजराइली शो फौड़ा पर आधारित हैl शो में अरबाज खान, रजत कपूर, जरीना वहाब और मानव विज की अहम रोल हैl टीजर को 26 अगस्त को जारी किया गया हैl

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय लीडर हैं PM नरेन्‍द्र मोदी, अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'द मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे में खुलासा

यह टीजर 1.18 मिनट लंबा हैl इसमें पॉलिटिकल ड्रामा, टेंशन, बॉम्बिंग और मौतें दिखाई गई हैl इसे कश्मीर वैली में शूट किया गया हैl तनाव 2017 की कश्मीर वैली को दिखाती हैl टीजर में एक महिला एक कैफे में आकर खुद को उड़ा लेती हैl शो में सत्यदीप मिश्रा, अरबाज खान, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा और एकता कौल भी नजर आयेंगीl इसमें एक वॉइस ओवर भी है, जो कहता है, 'यह कश्मीर है, कुछ खत्म नहीं होने वालाl' टीजर के अंत में एक बच्चा रोड पर बैठकर रोता नजर आता है। जबकि उसकी मां उसके बगल में मृत पड़ी हुई होती है

 इजराइल के लोकप्रिय शो फौड़ा पर आधारित है तनाव

तनाव के सिनॉप्सिस के अनुसार यह एक स्पेशल यूनिट की कहानी है। इसमें साहस और बहादुरी को दर्शाया गया हैl यह सीरीज सोनी लिव पर जल्दी स्ट्रीम होनी शुरू होगीl यह इजराइल की लोकप्रिय शो फौड़ा पर आधारित हैl शो की ऑफिसियल  रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई हैl अरबाज खान लंबे समय के बाद एक बार फिर एक्टिंग करते नजर आयेंगेl

 सलमान खान के भाई हैं अरबाज खान

अरबाज खान सलमान खान के भाई है l अरबाज का  हाल ही में मलाइका अरोड़ा से डाइवोर्स हुआ हैl दोनों को एक बेटा भी हैl दोनों हाल ही में अपने बेटे को छोड़ने एयरपोर्ट पर भी नजर आये थेl अरबाज खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम पैसे कमा पाई हैl हालांकि उन्होंने कई फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया हैl