अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान- राहुल बने नए टेस्ट उपकप्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे जबकि केएल राहुल को टेस्ट उपकप्तान बनाया गया है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान- राहुल बने नए टेस्ट उपकप्तान
चयन समिति की बैठक, टीम इंडिया में बड़ा बदलाव।
  • टेस्ट उपकप्तान बदला, कई युवा खिलाड़ियों को मौका
  • रोहित-विराट की वापसी, बुमराह आराम पर

नई दिल्ली(Threesocieties.com Desk): अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए चयन समिति ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें टेस्ट टीम का नया उपकप्तान, युवा खिलाड़ियों की एंट्री और कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देना शामिल है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा वार, हथियार सप्लायर सोनू दर्जी गिरफ्तार

सबसे बड़ी खबर यह रही कि टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को नया उपकप्तान बनाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

गिल की कप्तानी में युवा टीम इंडिया

चयन समिति ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टेस्ट टीम में साई सुदर्शन, मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे जैसे नए चेहरों को मौका मिला है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया अब नई पीढ़ी के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है।ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभालेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती देंगे। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

पंत बाहर, राहुल को बड़ी जिम्मेदारी

इस सीरीज में ऋषभ पंत को बाहर रखा गया है, जो क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाकर चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राहुल टीम के नेतृत्व समूह का अहम हिस्सा हो सकते हैं।

बुमराह को आराम, नए तेज गेंदबाजों को मौका

लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल खेलने के कारण जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में मौका मिला है। इसके अलावा गुरनूर बरार और मानव सुथार जैसे खिलाड़ियों को भी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वनडे टीम में रोहित-विराट की वापसी

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। वनडे टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनकर्ताओं की नजर 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी पर भी है, इसलिए युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जा रहे हैं।

टेस्ट टीम: भारत बनाम अफगानिस्तान

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

वनडे टीम: भारत बनाम अफगानिस्तान

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

IND vs AFG 2026: पूरा शेड्यूल

एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून, मुल्लांपुर (सुबह 9:30 बजे)
पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे)

अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। एक तरफ युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत नजर आ रहा है। क्रिकेट फैंस अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।