नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। इशान किशन, सूर्यकुमार यादव व राहुल तेवतिया को भी टीम जगह मिली है। इंडियन क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
19 सदस्यीय टी20 टीम में पहली बार मुंबई के बॉलर सूर्यकुमार यादव, विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में 173 रन की पारी खेलने वाले इशान किशन व IPL 2020 में धमाल मचाने वाले राहुल तेवतिया पहली बार सलेक्ट किये गये हैं।टी20 सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद में खेले जायेंगे। 12 मार्च को पहला मैच, 14 मार्च को दूसरा मैच, 16 मार्च को तीसरा, 18 मार्च को चौथा मैच 20 मार्च को 5वां और आखिरी टी20 मैच खेला जायेगा।
और भी पढ़ें
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
- 61.67 करोड़ के विवाद में छत्तीसगढ़ के संजय-सचिन अग्रवाल को राहत, जेल से हुए रिहा
इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया टी20 टीम
विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, इशान किशन, युजवेंद्रा चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।