होम /
Trending / ICC T20 Ranking में टीम इंडिया बनी नंबर-2 टीम, इंग्लैंड नंबर-1
ICC T20 Ranking में टीम इंडिया बनी नंबर-2 टीम, इंग्लैंड नंबर-1
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-2 टीम बन गई है। इंग्लैंड की टीम नंबर-1 टी20 टीम बनी हुई है।ऑस्ट्रेलिया थर्ड नंबर पर चला गया है।
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-2 टीम बन गई है। इंग्लैंड की टीम नंबर-1 टी20 टीम बनी हुई है।ऑस्ट्रेलिया थर्ड नंबर पर चला गया है।
ICC T20 की 10 मार्च को जारी ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया को एक पायदान का फायदा मिला है। चौथे नंबर पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड की टीमें हैं। वहीं टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में केएल राहुल को एक पायदान का नुकसान हुआ है। विराट कोहली नंबर-6 पर बने हुए हैं। आरोन फिंच दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। जबकि डेविड मलान नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
इंग्लैंड की रेटिंग और प्वॉइंट्स 6877 हैं।इंडिया की रेटिंग 268 और प्वॉइंट्स 10,186 है। इँडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज शुक्रवार को होना है। इस सीरीज के बाद टीमों की रैंकिंग में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।