होम /
बिहार / पटना के नौबतपुर ने पिता ने बेटी को एक-एक कर दाग दीं पांच गोलियां, हॉस्पिटल मौत से लड़ रही है लड़की
पटना के नौबतपुर ने पिता ने बेटी को एक-एक कर दाग दीं पांच गोलियां, हॉस्पिटल मौत से लड़ रही है लड़की
बिहार के पटना जिले के नौबतपुर रेगानियाबाग में पिता ने बेटी को पांच गोली मारी है। कहा जा रहा है कि लव अफेयर के संदेह में बाप ने बेटी को पांच गोली मारी दी। गंभीर रुप से घायल अवस्था में लड़की को बिहटा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
पटना। बिहार के पटना जिले के नौबतपुर रेगानियाबाग में पिता ने बेटी को पांच गोली मारी है। कहा जा रहा है कि लव अफेयर के संदेह में बाप ने बेटी को पांच गोली मारी दी। गंभीर रुप से घायल अवस्था में लड़की को बिहटा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:बिहार: तेजस्वी यादव ने खींची लक्ष्मण रेखा, RJD के मिनिस्टर्स के नई गाड़ी खरीदने और पैर छुआने पर लगायी रोक जख्मी मधु की मां मनोरमा देवी ने बताया की बेटी को उसके घर में ही गोली मारी गई। उसके पिता ऋषिदेव प्रसाद ने बेटी को गोली मार दी। आरोपी पिता ऋषिदेव प्रसाद फरार है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के पेट, हाथ और पैर में कुल पांच गोलियां लगी है। नौबतपुर थानाध्यक्ष रफीक उर रहमान ने बताया कि युवती को पांच गोली लगी है। मामला हॉरर किलिंग का लग रहा है। प्रथम दृष्टया जांच के क्रम में पता चला है कि युवती को उसके पिता के द्वारा गोली मारी गई है। फिलहाल घायल युवती का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।