बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म को अपनाकर हिंदू लड़कों से शादी की है। मामला सुभाषनगर पुलिस स्टेशन मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम का है। आश्रम में पंडित केके शंखधर ने दोनों लड़कियों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कराई। हिंदू धर्म अपनाने के बाद इरम जैदी स्वाति और शहनाज सुमन बन गईं। इरम जैदी ने आदेश कुमार से शादी की जबकि शहनाज ने अजय से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें:धनबाद: पूर्वी टुंडी में वाइफ-हसबैंड की नृशंस मर्डर, तीन पुलिस कस्टडी में
दोनों लड़कियों का नाम बदला
दोनों लड़कियों ने कहा कि उनकी हिंदू धर्म में बहुत आस्था है। इस दौरान दोनों लड़कियों ने सात फेरे लिए। लड़कों ने मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने पंडित का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इरम जैदी यानी ने आदेश कुमार से विवाह किया है।
इरम जैदी बन गयी स्वाती
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली

बिना किसी दबाव के 'अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया
भोजीपुरा निवासी शहनाज उर्फ सुमन का कहना है कि उसकी हिंदू धर्म में आस्था है। इस कारण से उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव हिंदू धर्म अपनाया है। उसका कहना है कि अपनी मनपसंद लड़के से शादी की है वह अब पूरी जिंदगी उसी के साथ बिताना चाहती हैं। बहेड़ी की इरम जैदी उर्फ स्वाति का कहना है कि वह भी हिंदू धर्म में ही विश्वास करती है। यही वजह है कि उसने बिना किसी दबाव हिंदू धर्म अपनाकर अजय से विवाह किया है।
शहनाज से बनी सुमन

सुमन को अपनी माता-पिता और भाई से जान का खतरा
शादी के बाद सुमन ने एसएसपी बरेली से मुलाकात की और कहा कि उसे अपने माता-पिता और भाई से अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने युवतियों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।