नई दिल्ली। गूगल फोटोज की स्टोरेज एक जून से अनलिमिटेड से खत्म होकर 15 जीबी में सीमित हो गयी है। अब तक यूजर्स जितने भी फोटो गूगल फोटोज पर बैकअप लिए थे वो अब 15 जीबी के अंदर फ्री में रहेंगे, यह गूगल अकाउंट के जीमेल, डॉक्स और ड्राइव शेयर होती है।
ऑरिजनल क्वॉलिटी वाली फोटो बैकअप के लिए अब तक Google अकाउंट की स्टोरेज को घेरती थीं। Google ने हाई क्वालिटी में सेव की गई फोटो के लिए अनलिमिटेड बैकअप की पेशकश की हुई थी, जिसके जरिये पूरी गूगल अकाउंट स्टोरेज भरी हुई थी। ऑरिजनल क्वॉलिटी वाले फोटो के मुकाबले हाई क्वॉलिटी वाली फोटो कंप्रेस्ड होती हैं। आमतौर पर लो क्वॉलिटी वाली होती हैं, लेकिन हाई क्वॉलिटी वाली फोटो कम जगह कवर करती है।
स्पेस क्लियर करें
Google फोटो बैकअप के जरिये सभी लिमिटेड फ्री 15GB स्टोरेज खत्म हो जायेगी। यूजर्स पास कोई स्टरोज नहीं बचेगी। ऐसे में फ्री अकाउंट स्टोरेज लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स उस खास जीमेल अकाउंट पर ईमेल आने बंद हो सकते हैं। ईमेल सर्विस चालू रखने के लिए फोटो, वीडियो या फिर ईमेल स्पेस को क्लियर करना होगा।
ऑप्शन का करें यूज
यूजर्स अन्य सर्विस प्रवाइडर, जैसे कि Microsoft OneDrive, Apple iCloud, DropBox और Amazon Photos समेत अन्य का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने फोटो को सेव रखने के लिए दूसरा गूगल अकाउंट ओपन कर करें जिसमें अन्य फोटो सेव करने के लिए 15 जीबी फ्री स्टोरेज मिलेगी। मार्केट से क्लाउड स्टोरेज के साथ पोर्टेबल SSD कार्ड खरीदकर फोटोज सेव किया जा सकता है
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बैकअप एंड सिंक ऑप्शन डिजेबल करें
फोटो का बैकअप लेने के लिए सबसे पहले अपने Google Photos ऐप में बैक एंड सिंक ऑप्शन को तुरंत डिसेबल करना चाहिए। ऐसे में गैरजरूरी फोटो का बैकअप लेने से बच जायेंगे। उन्हें बाद में हटाने की जरूरत नहीं होगी।
ऐसे रोंकें Google Photos बैकअप
यूजर्स को पहले अपना गूगल अकाउंट ओपन करें।अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट या फिर आईफोन में गूगल फोटोज ऐप को ओपन कर अपने गूगल अकाउंट के जरिये साइन इन करें। गूगल फोटोज में बैकअप डिसेबल करें। इसके लिए टॉप में दाईं ओर अपने अकाउंट की प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करना है। इसके बाद फोटो सेटिंग सलेक्ट कर फिर बैक अप और सिंक करें। इसके बाद बंद करने के लिए बैक अप एंड सिंक टॉगल बटन पर टैप करना है।यह यूजर्स को उन सभी डिवाइस के लिए करना होगा जो उस Gmail अकाउंट से लिंक होंगे।