- ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी
- भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का लिया था बदला
नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत के हमले में कई मोस्ट वांटेड आतंकियों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें:'स्कूल, हॉस्पिटल्स को निशाना बना रहा पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी देश के नापाक मंसूबों को किया बेनकाब
Op Sindoor strikes kill Jaish Chief Masood Azhar's brother-in-law, the man behind IC-814 hijacking
Read @ANI Story | https://t.co/LevcjsrzFR#OperationSindoor #Jaisemohammad #MasoodAzhar #Pakistan #YusufAzhar pic.twitter.com/1D9IlDmhmi— ANI Digital (@ani_digital) May 10, 2025और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
अब भारत सरकार ने मारे गये आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इसमें कई बड़े आतंकियों के नाम शामिल हैं। कंधार में हुए प्लेन हाईजैक का मास्टरमाइंड मोहम्मद युसूफ अजहर और अबु जुंदाल की भी मौत हुई है। इन आंतिकियों के जनाजे में पाकिस्तीन सरकार के अधिकारी, मंत्री व सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
पाकिस्तान में भारतीय हमलों में मारे गये आतंकवादियों की लिस्ट
1. मुदस्सर खादियां खास (मुदस्सर और अबू जुंदाल): संबंद्धता- लश्कर-ए-तैयबा
मरकज तैयबा, मुरीदके का प्रभारी।
पाकिस्तानी सेना द्वारा उनके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री (मरियम नवाज) की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गयी।उनके अंतिम संस्कार की नमाज़ एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (एक घोषित वैश्विक आतंकवादी) के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने किया।पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज़ समारोह में शामिल हुए।
2. हाफ़िज़ मुहम्मद जमील: संबंद्धता- जैश-ए-मोहम्मद
मौलाना मसूद अज़हर का सबसे बड़ा साला।
बहावलपुर में मरकज़ सुभान अल्लाह का प्रभारी।
युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल।
3. मोहम्मद यूसुफ़ अज़हर (उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम और घोसी साहब): संबंद्धता- जैश-ए-मोहम्मद
मौलाना मसूद अज़हर का साला।
जैश-ए-मोहम्मद के लिए हथियार प्रशिक्षण का काम संभाला।
जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल।
आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित।
4. खालिद (अबू अकाशा): संबद्धता: लश्कर-ए-तैयबा
जम्मू और कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल।
अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल।
फैसलाबाद में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।
5. मोहम्मद हसन खान: संबद्धता: जैश-ए-मोहम्मद
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा।
जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।
IC-814 हाईजैक का मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर को ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने किया ढेर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर भारतीय जवानों ने हमला किया। इस एयर स्ट्राइक में कई मोस्ट वांटेड आतंकियों की मौत हुई थी। न्यूज एजेंसी ने सोर्सेज के हवाले से बताया कि ऑपरेशन के परिणामस्वरूप जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बहनोई मोहम्मद यूसुफ अजहर सहित प्रमुख आतंकी गुर्गों का सफाया हो गया।
कौन था यूसुफ अजहर?
एएनआई ने सोर्सेज के हवाले से बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का प्रमुख सदस्य यूसुफ अजहर, जेईएम के आतंकवादियों के लिए हथियार प्रशिक्षण का काम संभालता था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।अजहर काठमांडू (नेपाल) से इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 को हाईजैक कर दिल्ली ले जाने की साजिश में भी शामिल था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस संख्या ए-565/6-2000 जारी किया गया था।यहूदी-अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के पिता जूडिया पर्ल की आतंकियों ने 2002 हत्या कर दी थी।