- सिस्टर कृति ने धनबाद कार्मल व सिस्टर M Selvi डिगवाडीह में प्रिंसिपल का चार्ज लिया
धनबाद। कार्मल स्कूल धनबाद और कार्मल डिगवाडीह का प्रिंसिपल का ट्रांसफर हो गया है। सिस्टर कृति ने धनबाद कार्मल स्कूल सिस्टर M Selvi ने कार्मल डिगवाडीह में बौतर प्रिंसिपल ज्वाइन कर लिया है।
Sister Kriti पहले Carmel Digwadih में प्रिंसिपल रह चुकी हैं। कार्मल डिगवाडीह की नई प्रिंसिपल सेल्वी यहां से पहले कार्मल कॉलेज लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल थी।कार्मल धनबाद की प्रिंसिपल सिस्टर सैंड्रा का भागलपुर कार्मल स्कूल में ट्रांसफर हुआ है। इसी तरह Carmel School Govindpur में Sister Severin एसी को प्रिंसिपल बनाया गया है। यहां कार्मल धनबाद की एक्स प्रिंसिपल डॉ मार्गरेट मेरी अभी प्रिंसिपल के काम देख रही थी।
Carmel Dhanbad की प्रिंसिपल सिस्टर कृति ने कहा है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण के बीच स्टूडंट्स और टीचर्स का बेहतर स्वास्थ्य ही उनकी पहली प्राथमिकता है। स्कूल को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। इस स्कूल ने इससे पहले भी देश लेवल पर नाम किया है। धनबाद उनके लिए नया नहीं है। वह पहले कार्मल डिगवाडीह में भी रह चुकी हैं। इसलिए यहां काम करना आसान होगा।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
कार्मल गोविंदपुर की प्रिंसिपल सिस्टर सेवेरीन ऐसी ने कहा है कि अभी कुछ वर्ष पहले ही इस स्कूल की शुरुआत हुई है। कोरोना के कारण लगभग दोनों सेशन से तो स्कूल ही बंद है। अन्य कार्मल स्कूल की ही तरह यह स्कूल भी नाम रोशन करेगा। आसपास के बच्चों को यहां पढ़ाई का बेहतर माहौल व बेहतर शिक्षा दिलाना ही प्राथमिकता है।