- तीन किलो गोल्ड व विदेशी मुद्रा जब्त
- चार दिन पहले मिले थे 22 करोड़
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर ईडी की टीम ने बुधवार को मिनिस्टर पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर रेड में 20 करोड़ रुपये से अखिक कैश बरामद किया है। अर्पिता के सेल्फ से तीन किलो सोना जब्त व विदेशी मुद्रा भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:National Herald Case: सोनिया व राहुल से पूछताछ पूरी, अब नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में ED
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
#WATCH | West Bengal: Hugh amount of cash, amounting to at least Rs 15 Crores, recovered from the residence of Arpita Mukherjee at Belgharia.
— ANI (@ANI) July 27, 2022
She is a close aide of West Bengal Minister Partha Chatterjee. pic.twitter.com/7MMFsjzny1
बरामद नोटों की गिनती के लिए आरबीआइ की चार काउंटिंग मशीनें मंगाई गई थीं। रात तक 20 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हो चुकी थी। इसके और बढऩे की संभावना है। इसके अलावा तीन किलो सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं।ईडी ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित दो में से एक फ्लैट को सील कर दिया है। नोटिस में अर्पिता पर 11,819 रुपये मैंटेनेंस नहीं चुकाने की वजह बताई गई है।जब्त सोने की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है। अब तक 41 करोड़ कैश और ढाई करोड़ की ज्वेलरी जब्त की जा चुकी है।
ईडी ने 23 जुलाई को भी मिनिस्टर पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर jरेड मारा था। अर्पिता के घर 21 करोड़ रुपए कैश और एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी मिली थी। कोलकाता के टालीगंज के डायमंड सिटी कांप्लेक्स स्थित अर्पिता के एक फ्लैट में छापेमारी कर ईडी ने 21.90 करोड़पांच सौ व दो हजार रुपये के नोटों के ढेरों बंडल को एक कमरे में झोले और बैग में ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। एजेंसी को कई दस्तावेज भी मिले थे। अर्पिता मुखर्जी के घर से एक ब्लैक डायरी बरामद की गयी थी। इसमें अहम राज उल्लेखित हैं। इसके बाद 23 जुलाई को दोनों को अरेस्ट कर लिया गया था
27 जुलाई को पांच ठिकानों पर हुई रेड
ईडी ने बुधवार को पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता के ठिकानों कोलकाता और उसके आसपास पांच जगहों, उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया और राजडांगा में बने अर्पिता के ऑफिस, रिश्तेदारों के घर और अन्य फ्लैट्स पर भी रेड मारा है।