Advertisement
  • दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया के स्टाफ को किया समन

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से अरेस्ट किया है। आरोपी शंकर मिश्रा को आईजीआई थाने लेजाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शंकर को 14 दिन की ज्यू़डिशियल कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा की तीन दिन की कस्टडी मांगी थी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Chetan Shrama  फिर बने BCCI Selection Committee के चीफ
आरोपी के एडवोकेट ने लगाई पेल पिटीशन
आरोपी शंकर मिश्रा के वकील ने इस बीच दिल्ली की पटियाला कोर्ट में बेल पिटीशन डाली है। कोर्ट 11 जनवरी को इसपर सुनवाई करेगा। वहीं, डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट रवि सिंह ने बताया कि आरोपी शंकर मिश्रा को बीती रात बेंगलुरु से अरेस्ट किया गया है। वह थाना संजय नगर क्षेत्र के होमस्टे में रह रहा था। कुछ क्रू मेंबर्स और सह-यात्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा, वह (पीड़िता) अच्छा महसूस नहीं कर रही है और इसलिए हम उसके साथ विस्तृत बातचीत नहीं कर सके हैं। तीन सहयात्रियों की पहचान कर ली गई है। वे फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं। अपनी सुविधा के अनुसार आयेंगे। पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के स्टाफ को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अब उन्हें सात जनवरी को सुबह 10:30 बजे पुलिस उपायुक्त (एयरपोर्ट) के ऑफिस में तलब किया गया है।
दो पायलट को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन
इससे पहले, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में दिल्ली पुलिस की टीमों ने रेड की और आरोपी के फरार होने के बाद उसके रिश्तेदारों सहित विभिन्न लोगों से पूछताछ की। शंकर ने तीन जनवरी को अपना फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरू बताई गई थी।

जांचकर्ताओं ने जांच में शामिल होने और अपने बयान दर्ज करने के लिए दो पायलटों और चालक दल के सदस्यों को भी बुलाया है। वहीं, पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी यात्री को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया।आरोपी शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास में कथित रूप से नशे की हालत में अपने सह-यात्री (एक वरिष्ठ नागरिक) पर पेशाब किया था।मिश्रा कैलिफ़ोर्निया में मुख्यालय वाली एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी के इंडिया चैप्टर के उपाध्यक्ष हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमों को मुंबई और बेंगलुरु भेजा गया है।अधिकारी ने कहा कि आरोपी का कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि वह घर से काम कर रहा था।