CJP की नई टीम तैयार, 51 चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें कौन बना प्रवक्ता और किसे मिला जोन का जिम्मा?
CJP ने संगठन विस्तार करते हुए नई टीम का ऐलान किया है। सुधीर सांगवान और सिद्धान्त भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता बने हैं, जबकि 5 नेताओं को संगठन संयुक्त सचिव और उत्तर, पश्चिम व पूर्वी जोन में नई समितियों की जिम्मेदारी मिली है। देखें पूरी लिस्ट।
Highlights:
- CJP ने संगठन विस्तार के तहत नई टीम का ऐलान किया
- पूर्व, पश्चिम और उत्तर जोन के लिए नई समन्वय समितियां गठित
- उत्तर क्षेत्र की समिति में 17 सदस्य शामिल
- पार्टी ने संगठन को देशभर में मजबूत और सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई टीम और विभिन्न जोन की समन्वय समितियों का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से संगठन संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ उत्तर, पश्चिम और पूर्वी जोन के लिए नई समितियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
Introducing the new members of the Cockroach Janta Party’s organisational teams.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) August 25, 2026
We look forward to building a stronger and more active organisation across the country. pic.twitter.com/YFXmGfGKVX
पार्टी के मुताबिक, इन नियुक्तियों का मकसद संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करना, स्थानीय स्तर पर नेतृत्व को बढ़ावा देना, पार्टी की गतिविधियों में बेहतर तालमेल स्थापित करना और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाना है।
दो राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
CJP ने सुधीर सांगवान और सिद्धान्त भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का पक्ष रखने का काम करेंगे। वहीं रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनम उज्जमा और बालकृष्ण शुक्ला को संगठन संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
पूर्वी जोन में 16 सदस्य
पूर्व क्षेत्र समन्वय समिति में शेख मारूफ उद्दीन, देदीप्य गांगुली, शेख अब्दुल हफीज, प्रकृति साहू, राकेश रंजन सामल, स्वप्निल मिश्रा, आशुतोष रंजन, खुशबू वहाब चौधरी, मयंक पांडे, सतीश यादव, अस्लम खान, रसिका खरे, सचिन भारवाल, कृतिका कश्यप, मोहन यादव और रमन दीप को शामिल किया गया है। पार्टी ने इस समिति के जरिए पूर्वी क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और स्थानीय स्तर पर समन्वय मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।
पश्चिम जोन की कमान इन नेताओं के हाथ
पश्चिम क्षेत्र समन्वय समिति में डॉ. नितिन दिघे, एडवोकेट जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, नीलाक्षी वानखेड़े, सरोश शेख, आशुतोष शर्मा, रोहित पटेल, अनिकेत शिवहरे, राम पटेल, वेद त्रिवेदी और प्रीतेश चावड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति पश्चिमी क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और गतिविधियों के बीच तालमेल स्थापित करेगी।
उत्तर जोन में सबसे ज्यादा सदस्य
उत्तर क्षेत्र समन्वय समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विशेष कर्णवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेड़ा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम झाकड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और वकील आरुषि घई को शामिल किया गया है। उत्तर क्षेत्र में पार्टी ने सबसे बड़ी समन्वय समिति बनाई है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सदस्यों को शामिल कर संगठन को व्यापक आधार देने की कोशिश की गई है।
CJP की नई टीम में कुल 51 नाम
नई नियुक्तियों में 2 राष्ट्रीय प्रवक्ता, 5 संगठन संयुक्त सचिव और उत्तर, पश्चिम व पूर्वी जोन की समन्वय समितियों के सदस्य शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठन को देशभर में अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।CJP ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारी पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठनात्मक विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।
News Desk 



