धनबाद: सांसद कालीचरण सिंह से मिले मनी महतो, विकास और सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
धनबाद में युवा बिजनेसमैन एवं डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनी महतो ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात की। बीसीसीएल कोयलानगर गेस्ट हाउस में विकास, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
HighLights:
- विकास और सामाजिक मुद्दों पर हुआ विस्तार से विचार-विमर्श
- शिक्षा, युवा और सामाजिक सरोकारों पर भी हुई चर्चा
- क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक संवाद
धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयलांचल के युवा बिजनेसमैन एवं डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो (मनी महतो) ने शुक्रवार को चतरा से भाजपा सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात की। बीसीसीएल के कोयलानगर स्थित गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कालीचरण सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं और कोयला, खान एवं इस्पात मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। ऐसे में मनी महतो की सांसद से हुई मुलाकात को कोयलांचल क्षेत्र के सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान मनी महतो ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को सांसद के समक्ष रखा। उन्होंने सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भूमिका, शिक्षा और स्थानीय स्तर पर विकास को गति देने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में बदलते सामाजिक परिवेश और वर्तमान समय की चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। मनी महतो ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा वर्ग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। विकास के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।सांसद कालीचरण सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर मनी महतो के साथ विचार साझा किए। मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
युवा बिजनेसमैन एवं शिक्षण संस्थान के निदेशक के रूप में मनी महतो की सामाजिक एवं समसामयिक विषयों में सक्रियता को देखते हुए इस मुलाकात को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में क्षेत्रीय विकास और समाज से जुड़े मुद्दों पर आगे भी सकारात्मक पहल की संभावनाओं पर चर्चा हुई।मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र और समाज से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
News Desk 



