धनबाद: हर्ष सिंह के बेटे के स्वागत में सजा दरबार: संजय सदन में मंत्री, विधायक और दिग्गजों का हुआ जुटान

धनबाद के धैया स्थित संजय सदन में हर्ष सिंह के पुत्र सहर्ष के शुभागमन पर भव्य भगवती जागरण एवं प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्का के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, चिकित्सक, उद्योगपति और शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

धनबाद: हर्ष सिंह के बेटे के स्वागत में सजा दरबार: संजय सदन में मंत्री, विधायक और दिग्गजों का हुआ जुटान
सहर्ष के आगमन पर संजय सदन जुटीं नामचीन हस्तियां।

Advertisement

     HighLights:

  • नवजात सहर्ष के शुभागमन पर धैया स्थित संजय सदन में भव्य भगवती जागरण का आयोजन
  • झारखंड सरकार के तीन मंत्री सहित कई विधायक, पूर्व सांसद और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
  • चिकित्सकों, उद्योगपतियों और शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों ने नवजात को दिया आशीर्वाद
  • भक्ति, सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता का बना यादगार आयोजन

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद नगर निगम के प्रथम डिप्टी मेयर रहे स्वर्गीय नीरज सिंह के मौसेरे भाई तथा झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के पुत्र 'सहर्ष' के शुभागमन पर बुधवार की रात धैया स्थित 'संजय सदन' भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र बन गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भगवती जागरण एवं प्रीतिभोज में राजनीतिक, सामाजिक, चिकित्सा और औद्योगिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े: सांसद ढुलू महतो के विरोधी एक मंच पर, धनबाद विकास के नाम पर दिखी ताकत; 7 विधायकों के दावे में पहुंचे सिर्फ 3

पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। देश के प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्का ने माता रानी के लोकप्रिय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। "जय माता दी" के जयकारों और भजनों से पूरा संजय सदन गूंज उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए।

सिंह परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

समारोह में रघुकुल परिवार (सिंह फैमिली) ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवजात सहर्ष के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा।

तीन मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

नवजात सहर्ष को शुभाशीष देने पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह और राधाकृष्ण किशोर ने परिवार को बधाई देते हुए बच्चे के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्रियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

राजनीति, समाज और उद्योग जगत की रही बड़ी मौजूदगी

इस भव्य समारोह में बिहार के एक्स एमपी सुशील कुमार सिंह, यूपी के एक्स एमपी धनंजय सिंह, विधायक सरयू राय, अनंत प्रताप देव,सुरेश पासवान ममता देवी, श्वेता सिंह, संजीव सरदार, केदार हाजरा, अरूप चटर्जी, समीर मोहंती, ज्योति सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पशुपति नाथ सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, राजेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा JSCA अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव, उपाध्यक्ष सदस्य संजय पांडेय, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. प्रणय पूर्वे, डॉ. कैलाश प्रसाद, डॉ. नेहा बजाज, डॉ. आशीष बजाज, डॉ. समीर बजाज, डॉ. निर्मल ड्रोलिया, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. एन.आर. महापात्रा, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, उद्योगपति सुरेंद्र जिंदल, नंदलाल अग्रवाल, बिजनसमैन चेतन गोयनका, कुंभनाथ सिंह, प्रभात सिरोलिया सहित शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भी समारोह में शामिल होकर नवजात सहर्ष को आशीर्वाद दिया।

देर रात तक चलता रहा भक्ति और शुभकामनाओं का सिलसिला

कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। एक ओर जहां लखवीर सिंह लक्का के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों का लगातार आगमन इस आयोजन को धनबाद के चर्चित सामाजिक आयोजनों में शामिल करता रहा। आयोजन ने पारिवारिक संस्कार, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल पेश की।