ICC World Cup 2027: भारत-ऑस्ट्रेलिया से आगाज, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे
ICC ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया 7 अक्टूबर और भारत-पाकिस्तान 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे। जानें 14 टीमों, 57 मैचों, वेन्यू, Super 7, सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा कार्यक्रम।
HighLights:
- ICC ने 2027 ODI World Cup का पूरा शेड्यूल जारी किया
- वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को होगी
- ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 7 अक्टूबर को होगा
- भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा
- 14 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी,कुल 57 मुकाबले 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे
- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त मेजबान हैं
- फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): ICC ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। 14 टीमों वाले इस विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।
???????????????? ???????????????? ???????????????????????????????????? ????️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled ????
Access the ticket ballot ???? https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
सबसे खास बात यह है कि वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज की शुरुआत ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से होगी। दोनों टीमें 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में आमने-सामने होंगी। वहीं क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भिड़ेंगे।
2 अक्टूबर से शुरू होगी वर्ल्ड कप की जंग
ICC के नए फॉर्मेट के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत नामीबिया के विंडहोक में तीन टीमों की Super Series से होगी। क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें इस चरण में राउंड-रॉबिन आधार पर खेलेंगी। Super Series में शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी। Super Series के मुकाबले 2, 4 और 6 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया से खुलेगा ग्रुप स्टेज
मुख्य ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। यह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-A के साथ है। ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर-B शामिल हैं।
14 टीमें, 12 शहर और 57 मुकाबले
वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले तीन देशों के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में आठ, जिम्बाब्वे में तीन और नामीबिया में एक वेन्यू पर मुकाबले होंगे। दक्षिण अफ्रीका के वेन्यू में जोहान्सबर्ग, त्शवाने, केपटाउन, डरबन, गकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और कुगोम्पो सिटी शामिल हैं। जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में मैच होंगे, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक Super Series और ग्रुप स्टेज के मुकाबलों की मेजबानी करेगी।
भारत के ग्रुप स्टेज के मुकाबले
भारत का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होगा। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में भिड़ेगी।
भारत के ग्रुप स्टेज के मुकाबले इस प्रकार हैं:
7 अक्टूबर 2027: भारत vs ऑस्ट्रेलिया — केपटाउन
10 अक्टूबर 2027: भारत vs पाकिस्तान — जोहान्सबर्ग
14 अक्टूबर 2027: भारत vs अफगानिस्तान — त्शवाने
17 अक्टूबर 2027: भारत vs क्वालीफायर-A — ब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबर 2027: भारत vs जिम्बाब्वे — विक्टोरिया फॉल्स
24 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला विक्टोरिया फॉल्स के नए Mosi-oa-Tunya Stadium में पहला विश्व कप मैच होगा।
ग्रुप स्टेज में 12 टीमें
Super Series के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी।
ग्रुप-A: भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-A।
ग्रुप-B: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर-B।
दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को भी अगले चरण में जगह मिलेगी।
Super 7 में 7 टीमें आमने-सामने
ग्रुप स्टेज के बाद वर्ल्ड कप का अगला चरण Super 7 होगा। इसमें कुल सात टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले खेलेंगी। इस चरण में कुल 21 मैच होंगे और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।ICC के अनुसार Super 7 में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।
17 और 18 नवंबर को सेमीफाइनल
वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल केपटाउन और दूसरा सेमीफाइनल त्शवाने में होगा। इसके बाद 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में फाइनल खेला जाएगा।
2027 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
Super Series
2 अक्टूबर: क्वालीफायर 1 vs क्वालीफायर 3 — विंडहोक
4 अक्टूबर: क्वालीफायर 1 vs क्वालीफायर 2 — विंडहोक
6 अक्टूबर: क्वालीफायर 2 vs क्वालीफायर 3 — विंडहोक
ग्रुप स्टेज
7 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया — केपटाउन
8 अक्टूबर: पाकिस्तान vs अफगानिस्तान — त्शवाने
8 अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश — विंडहोक
9 अक्टूबर: जिम्बाब्वे vs क्वालीफायर-A — बुलावायो
9 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड — केपटाउन
10 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान — जोहान्सबर्ग
10 अक्टूबर: श्रीलंका vs क्वालीफायर-B — विंडहोक
11 अक्टूबर: जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान — बुलावायो
12 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर-A — पार्ल
12 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश — कुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबर: इंग्लैंड vs श्रीलंका — विंडहोक
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs क्वालीफायर-B — पार्ल
14 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान — त्शवाने
15 अक्टूबर: पाकिस्तान vs क्वालीफायर-A — ब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबर: जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया — हरारे
16 अक्टूबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश — डरबन
16 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड — गकेबरहा
17 अक्टूबर: भारत vs क्वालीफायर-A — ब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर-B — हरारे
18 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान — कुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबर: जिम्बाब्वे vs पाकिस्तान — हरारे
19 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश — डरबन
20 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
20 अक्टूबर: इंग्लैंड vs क्वालीफायर-B — हरारे
21 अक्टूबर: अफगानिस्तान vs क्वालीफायर-A — कुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान — पार्ल
22 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
23 अक्टूबर: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड — गकेबरहा
23 अक्टूबर: बांग्लादेश vs क्वालीफायर-B — त्शवाने
24 अक्टूबर: जिम्बाब्वे vs भारत — विक्टोरिया फॉल्स
Super 7
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान — गकेबरहा
27 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड — त्शवाने
28 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया — विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका — कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबर: पाकिस्तान vs इंग्लैंड — विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs भारत — जोहान्सबर्ग
1 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड — विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर: श्रीलंका vs इंग्लैंड — केपटाउन
3 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान — डरबन
4 नवंबर: भारत vs न्यूजीलैंड — पार्ल
5 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड — डरबन
6 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका — ब्लोमफोंटेन
7 नवंबर: भारत vs पाकिस्तान — केपटाउन
8 नवंबर: न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड — डरबन
9 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया — गकेबरहा
10 नवंबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका — ब्लोमफोंटेन
11 नवंबर: भारत vs इंग्लैंड — गकेबरहा
12 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड — केपटाउन
13 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान — ब्लोमफोंटेन
14 नवंबर: भारत vs श्रीलंका — डरबन
सेमीफाइनल और फाइनल
17 नवंबर 2027: सेमीफाइनल-1 — केपटाउन
18 नवंबर 2027: सेमीफाइनल-2 — त्शवाने
21 नवंबर 2027: फाइनल — जोहान्सबर्ग
2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट
2027 का विश्व कप पिछले संस्करणों से अलग फॉर्मेट में खेला जाएगा। 14 टीमों को सीधे एक ही ग्रुप में रखने के बजाय प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले तीन टीमों की Super Series होगी। इसके बाद 12 टीमों के दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमों और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान की बेहतर टीम को मिलाकर Super 7 बनेगा। Super 7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और फिर फाइनल होगा। ICC के मुताबिक 2027 विश्व कप अफ्रीका में 24 साल बाद लौट रहा है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।
Anjala Kumar 



