BCCL में INMOSSA की नई टीम घोषित, कुश कुमार सिंह बने डिप्टी जनरल सेक्रेटरी; बोले- पुराने जोश के साथ हुई वापसी
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा ने कुश कुमार सिंह को डिप्टी जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी। पढ़ें पूरी खबर और नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों की सूची।
HighLights:
- BCCL के लिए INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी का गठन
- राष्ट्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा ने जारी किया गठन पत्र
- कुश कुमार सिंह को बनाया गया Dy. General Secretary
धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में माइनिंग ऑफिसियल एवं सुपरवाइजरी स्टाफ के प्रमुख संगठन इंडियन नेशनल माइन ऑफिसियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (INMOSSA) को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा ने नई Divisional Committee, BCCL का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस संबंध में INMOSSA मुख्यालय की ओर से 4 अगस्त 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया।
यह भी पढ़ें: देश के टॉप-50 डीसी में धनबाद के आदित्य रंजन, फेम इंडिया-एशिया सर्वे 2026 में चमका झारखंड का नाम
नई कमेटी में लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों से जुड़े अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें सबसे चर्चित नियुक्ति कुश कुमार सिंह की रही, जिन्हें Dy. General Secretary (उप महासचिव) बनाया गया है।
कुश कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय महासचिव पी.एन. मिश्रा ने संगठन के प्रति कुश कुमार सिंह की प्रतिबद्धता, अनुभव और कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व से BCCL के विभिन्न क्षेत्रों में INMOSSA की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कुश कुमार सिंह ने कहा कि कुछ समय के लिए परिस्थितियों और आपसी मतभेदों के कारण संगठन से दूरी जरूर बनी थी, लेकिन INMOSSA के प्रति उनका जुड़ाव और सम्मान कभी कम नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, "आज एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान, नई ऊर्जा और उसी पुराने उत्साह के साथ INMOSSA में वापसी हुई है। राष्ट्रीय महासचिव ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।"
कर्मचारियों के हित और BCCL का विकास दोनों होंगे प्राथमिकता
कुश कुमार सिंह ने कहा कि अब व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़कर पूरी सकारात्मक सोच के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि INMOSSA केवल कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन नहीं है, बल्कि BCCL के विकास, उत्पादन, सुरक्षा और बेहतर कार्य संस्कृति को मजबूत करने में भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ कंपनी के विकास में भी संगठन बराबर की भागीदारी निभाएगा। आने वाले समय में पुराने साथियों, नए सदस्यों और युवा माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को साथ लेकर INMOSSA को BCCL का और अधिक प्रभावशाली संगठन बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
सभी सदस्यों से एकजुट रहने की अपील
Dy. General Secretary बनने के बाद कुश कुमार सिंह ने संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और कंपनी एक-दूसरे के पूरक हैं। बेहतर उत्पादन, सुरक्षित कार्यस्थल और कर्मचारियों के सम्मान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
नई डिविजनल कमेटी के पदाधिकारी
INMOSSA द्वारा जारी सूची के अनुसार नई डिविजनल कमेटी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है—
यशवंत कुमार सिंह – President (Kusunda)
अशोक कुमार कन्नौजिया – Working President (Katras)
विजय कुमार – Vice President (Sijua)
अरुण कुमार दुबे – Vice President (Sijua)
रवि ओंकार – Vice President (Bastacolla)
कुश कुमार सिंह – Dy. General Secretary (Kusunda)
उमाकांत राय – Organiser (Barora)
शिव शंकर महतो – Divisional Secretary (Bastacolla)
राकेश प्रसाद सिन्हा – Joint Secretary (Bastacolla)
पोखान साव – Joint Secretary (East Jharia)
अमित कुमार – Joint Secretary (Bastacolla)
पृथ्वी राज चौहान – Joint Secretary (Sijua)
शिर्ष कुमार – Secretary (Sijua)
मिहिर राजवर – Org. Secretary (Barora)
जयनंदन पासवान – Org. Secretary (East Jharia)
सूरज कुमार चौहान – Organising Secretary (CV Area)
रवि भूषण प्रसाद – Cashier (Kusunda)
अरविंद कुमार सिंह – Assistant Cashier (Bastacolla)
पुलपुल झा – Media Incharge (Bastacolla)
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
नई डिविजनल कमेटी के गठन के बाद BCCL के विभिन्न एरिया में INMOSSA की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों का विश्वास है कि नई टीम कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा BCCL के विकास और उत्पादन में सकारात्मक योगदान देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान धनंजय सिंह, गोपाल चाँद, गोबिंद कुमार, संजय महतो, मनोज पाण्डेय, बालेश्वर पंडित, रोबिन कुमार, गौतम कुमार, अवधेश यादव, संजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार, रमेश रंजन सिंह, भोला गोप, बादल कुमार, अमरेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, लव प्रताप सिंह एवं प्रभात कुमार सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
News Desk 



