अब बिजली-पानी से Credit Card तक के बिल WhatsApp से भरें, भारत में लॉन्च हुआ Bill Payments फीचर

WhatsApp Bill Payments फीचर भारत में लॉन्च हो गया है। अब यूजर्स WhatsApp से बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस, Credit Card और Loan EMI समेत कई बिल भर सकेंगे। जानें फीचर की पूरी जानकारी।

अब बिजली-पानी से Credit Card तक के बिल WhatsApp से भरें, भारत में लॉन्च हुआ Bill Payments फीचर
WhatsApp ने भारत में Bill Payments फीचर लॉन्च किया।

Advertisement

HighLights:

  • अब WhatsApp से बिजली, पानी, गैस, FASTag और इंश्योरेंस के बिल भर सकेंगे
  • Credit Card और Loan EMI पेमेंट का भी मिलेगा विकल्प
  • भारत कनेक्ट (BBPS) के जरिए 22,722 बलर्स का सपोर्ट
  • 30 से ज्यादा बिल कैटेगरी उपलब्ध होंगी

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस और क्रेडिट कार्ड समेत कई तरह के बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp ने भारत में अपना नया Bill Payments फीचर लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपने यूटिलिटी बिल को खोज, मैनेज और पे कर सकेंगे।

Meta के इस लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने भारत में बिल पेमेंट की सुविधा को भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क से जोड़ा है। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा के तहत 30 से ज्यादा कैटेगरी में 22,722 बिलर्स का सपोर्ट मिलेगा। इनमें बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्त जैसे कई प्रमुख बिल शामिल हैं।

अब WhatsApp से ही भर सकेंगे बिजली-पानी का बिल

नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को बिल भुगतान के लिए अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp के भीतर ही बिलर और बिल की जानकारी हासिल करने के बाद पेमेंट किया जा सकेगा। यूजर्स WhatsApp की होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देने वाले ₹ (रुपये) आइकन पर टैप करके Bill Payments सेक्शन में जा सकते हैं। इसके बाद संबंधित बिल कैटेगरी और बिलर को चुनना होगा। अकाउंट या कंज्यूमर नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद WhatsApp बिल की जानकारी और भुगतान की राशि दिखाएगा। पेमेंट करने से पहले यूजर बिल अमाउंट को दोबारा चेक कर सकता है।

UPI के साथ Debit और Credit Card से भी पेमेंट

WhatsApp के Bill Payments फीचर में पेमेंट के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। यूजर्स UPI, Debit Card और Credit Card के जरिए बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे WhatsApp के अंदर ही बिल पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

'Household Bills Summary' से पुराने बिल भी रहेंगे सामने

इस फीचर की खासियत सिर्फ बिल भरने तक सीमित नहीं है। WhatsApp ने 'Household Bills Summary' नाम का फीचर भी दिया है। इसमें यूजर्स के पिछले बिल पहले से फेच होकर दिखाई दे सकते हैं। जिन बिलर्स के बिल पहले WhatsApp के जरिए भरे जा चुके हैं, वे पेमेंट होम स्क्रीन पर One-Tap Access के साथ दिखाई देंगे। इससे बार-बार बिलर को खोजने और अकाउंट की जानकारी दर्ज करने की जरूरत कम हो जाएगी।

एक ही बिलर के कई अकाउंट कर सकेंगे मैनेज

WhatsApp का नया फीचर उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकता है, जिन्हें घर के साथ-साथ ऑफिस या परिवार के दूसरे सदस्यों के बिल भी संभालने पड़ते हैं। कंपनी के अनुसार, यूजर्स एक ही बिलर के तहत कई अकाउंट्स मैनेज कर सकेंगे। यानी एक ही जगह से घर, ऑफिस या परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बिजली, पानी या अन्य बिलों को संभालना आसान होगा।

20 से ज्यादा बिल कैटेगरी का विकल्प

WhatsApp पेमेंट होम स्क्रीन पर लोकप्रिय बिल कैटेगरी को ऊपर दिखाएगा। वहीं, पूरी सूची देखने के लिए 'See All' विकल्प मिलेगा। यहां यूजर्स को 20 से ज्यादा बिल कैटेगरी देखने को मिलेंगी। इसका उद्देश्य बिल भुगतान को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि यूजर्स को हर छोटे-बड़े बिल के लिए अलग ऐप पर जाने की जरूरत न पड़े।

22,722 बिलर्स का मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp के मुताबिक, नया Bill Payments फीचर भारत कनेक्ट (BBPS) से पावर्ड है और शुरुआत में 30 से ज्यादा कैटेगरी के 22,722 बिलर्स को सपोर्ट करता है। इस नेटवर्क के जरिए यूजर्स कई तरह के नियमित भुगतान WhatsApp के माध्यम से कर सकेंगे।

Android और iPhone यूजर्स को मिलेगा फीचर

WhatsApp ने इस सुविधा को भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में इसे पूरे भारत में सभी यूजर्स तक पहुंचा दिया जाएगा।

WhatsApp Bill Payments: क्या-क्या कर सकेंगे?

बिजली का बिल
पानी का बिल
गैस का बिल
FASTag रिचार्ज/पेमेंट
इंश्योरेंस पेमेंट
क्रेडिट कार्ड बिल
लोन की किस्त
अन्य यूटिलिटी बिल
एक ही बिलर के कई अकाउंट मैनेज

पुराने बिलों तक One-Tap Access

WhatsApp का यह नया फीचर भारत में डिजिटल पेमेंट और बिल भुगतान के अनुभव को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जो रोजमर्रा के कई बिलों का भुगतान करते हैं और अलग-अलग ऐप्स में अकाउंट या बिलर खोजने से बचना चाहते हैं।