आधी रात LIVE आए PM मोदी: आज कैबिनेट में पेपर लीक पर बड़ा फैसला, माफिया पर होगी सबसे बड़ी कार्रवाई!

NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान। आज कैबिनेट बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा पर हो सकती है चर्चा। पढ़ें पूरी खबर Threesocieties.com पर।

आधी रात LIVE आए PM मोदी: आज कैबिनेट में पेपर लीक पर बड़ा फैसला, माफिया पर होगी सबसे बड़ी कार्रवाई!
NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, कैबिनेट में बनेगा सख्त कानून।

Advertisement

      HighLights:

  • आधी रात वीडियो संदेश जारी कर PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
  • आज कैबिनेट बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त फैसले संभव
  • फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा वाले कानून पर हो सकती है चर्चा
  • 22 लाख छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का भी किया जिक्र

नई दिल्ली (Threesocieties.com):  देशभर में NEET-UG पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात बड़ा बयान देकर सियासी और शैक्षणिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कदमों पर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इलाज के लिए निकले थे, मौत ने रास्ते में घेरा! ओडिशा में थार पेड़ से टकराई, झारखंड के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं और उनके परिवारों के भरोसे का सवाल है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून पर चर्चा

प्रधानमंत्री ने संकेत दिए कि कैबिनेट बैठक में ऐसे प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है जिनमें पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों के लिए कड़ी सजा और सख्त कानूनी प्रावधान शामिल हो सकते हैं। सरकार का उद्देश्य भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना है।

22 लाख छात्रों का साल बचाना पहली प्राथमिकता

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि कथित पेपर लीक के बाद सरकार की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। उन्होंने बताया कि करीब 22 लाख अभ्यर्थियों के लिए कम समय में दोबारा परीक्षा आयोजित करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन पूरी प्रशासनिक मशीनरी ने इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और देशभर में सफल छात्रों की खुशखबरी सामने आई, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली।

आंदोलन के बीच आया बड़ा संदेश

NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़कों तक इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे समय प्रधानमंत्री का यह बयान इस पूरे विवाद में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या धर्मेंद्र प्रधान पर भी होगा फैसला?

कैबिनेट बैठक से पहले यह चर्चा भी तेज है कि शिक्षा मंत्रालय में जवाबदेही तय करने को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम नहीं लिया और न ही उनके भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट संकेत दिया। ऐसे में कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ाने, तकनीकी निगरानी मजबूत करने और पेपर लीक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।