भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी से मिले सत्यप्रकाश सिंह, दी नई जिम्मेदारी की बधाई

सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने BJYM के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। जानिए लभुआनी महोत्सव और सत्यप्रकाश सिंह की सामाजिक-सांस्कृतिक भूमिका।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी से मिले सत्यप्रकाश सिंह, दी नई जिम्मेदारी की बधाई
BJYM के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी से मिले सत्यप्रकाश सिंह।

Advertisement

       HighLights:

  • सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने डॉ. हेमांग जोशी से की मुलाकात
  • BJYM के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • युवा शक्ति के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह बिहार राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह ने डॉ. जोशी को BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सत्यप्रकाश सिंह ने विश्वास जताया कि डॉ. हेमांग जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में BJYM की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

सत्यप्रकाश सिंह सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ-साथ बिहार के भोजपुर और धनबाद की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। भोजपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

लभुआनी महोत्सव की भव्य पहचान

सत्यप्रकाश सिंह भोजपुर जिले में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक लभुआनी महोत्सव के कर्ताधर्ता और मुख्य आयोजक के रूप में भी जाने जाते हैं। हर वर्ष भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में रामकथा, भजन संध्या, शोभायात्रा, यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लभुआनी महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ-साथ साधु-संत, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी शामिल होते हैं। आयोजन की व्यापकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व में बिहार के राज्यपाल के अलावा कई मंत्री, सांसद और विधायक भी महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

संस्कृति और विकास के बीच मजबूत सेतु

सत्यप्रकाश सिंह की गतिविधियां केवल सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों तक सीमित नहीं हैं। वे धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम करते रहे हैं। लभुआनी महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से भोजपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. हेमांग जोशी से हुई इस मुलाकात को इसी व्यापक सामाजिक और युवा संवाद की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। सत्यप्रकाश सिंह ने उम्मीद जताई कि युवा नेतृत्व के माध्यम से देश और समाज के विकास को नई गति मिलेगी।