- IIT-ISM में सीईओ समेत कई पोस्टों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन
धनबाद। आईआईटी आईएसएम ने एसीआईसी कंपनी में पूर्णत: अस्थायी बहाली के तहत विभिन्न पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बहाली के इच्छुक कैंडिडेट्स 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), एकाउंट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर इनोवेशन, मैनेजर प्लानिंग एंड ऑपरेशन के साथ तीन यंग प्रोफेशनल पोस्ट पर बहाली की जानी है। नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जायेगी।
आईआईटी धनबाद ने अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) की स्थापना करते हुए एसीआईसी आईआईटी आईएसएम फाउंडेशन नाम कंपनी सेक्शन आठ के तहत बनाई है। यह कंपनी अगले पांच वर्षों के लिए नीति आयोग व आईआईटी धनबाद से फंडेड होगा।
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
आईआईटी धनबाद ने इस संबंध में अस्थायी नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया है। सीईओ का पद तीन वर्ष का होगा। प्रत्येक महीने 65 हजार रुपये सैलरी दिया जायेगा। सीईओ को एसीआईसी के तहत इनक्यूवेटर के सभी कार्यों का नेतृत्व करना, रणनीति बनाना, रणनीति को दिशा प्रदान करने समेत अन्य कार्य करने होंगे। मैनेजर इनोवेशन व मैनेजर प्लानिंग एंड ऑपरेशन का वेतन 50 हजार, अकाउंट एग्जीक्यूटिव का सैलरी 40 हजार रुपए प्रति महीना निर्धारित किया गया है।
यंग प्रोफेशनल को 30 हजार रुपये प्रत्येक महीना सैलरी दिया जायेगा। कंपनी का संचानल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से किया जायेगा। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के संचालन के लिए सीईओ समेत अन्य पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इंटरप्रेन्योरशिप व इनोवेशन को बढ़ावा देने व बुनियादी ढांचे को बेहतर करते हुए विभिन्न सुविधा प्रदान किया जायेगा।