नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2023 का 24वां मुकाबला खेला गया। इस हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले को चेन्नई ने आठ रनों से जीत लिया।
यह भी पढ़ें:Bihar : लव मैरिज के पांच महीने बाद प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, हसबैंड ने प्रेग्नेंट वाइफ को गोली मारी
चेन्नई की पारी
और भी पढ़ें
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर बॉलिग करने का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स पहले बैटिंग करने उतरी। चेन्नई की ओर से डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आये। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने गायकवाड़ को कैच आउट कर दिया। उन्होंने छह बॉल पर तीन रन बनाये। चेन्नई को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। उन्होंने 20 बॉल पर 38 रन बनाये। डेविन कॉन्वे ने 45 बॉलपर 83 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस शानदार पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाये। वहीं, शिवम दुबे ने 27 बॉल पर शानदार 52 रनों की पारी खेली। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट खोर 226 बनाये। बैंगलौर की ओर से विजयकुमार वैशाख ने चार ओवर में एक विकेट लेकर 62 रन लुटाए। वहीं, वेन पॉर्नेल ने चार ओवर में एक विकेट लेकर 48 रन दिये।
बैंगलौर की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी आये। बैंगलौर की बल्लेबाज शुरुआत में बेहद खराब रही। पहले ओवर में विराट कोहली मात्र छह रन बनाकर आउट हो गये। तीसरे ओवर में महिपाल लोमरोर भी कैच आउट हो गए। हालांकि, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने आक्रमक शॉट लगातार खेल रहे हैं। पहले छह ओवर में आरसीबी ने दो विकेट गंवाकर 76 रन बनाये। महीश थीक्षणा 13वें ओवर में बॉलिंग करने आये। उनके पहले ही बॉल पर ग्लैन मैक्सवेल कैच आउट हो गये। उन्होंने 36 बॉल पर 76 रन की शानदार पारी खेली। 14वें ओवर में बॉलिंग करने आये मोईन अली की दूसरी बॉल पर शाहबाज अहमद ने छक्का जड़ दिया। वहीं, चौथी बॉल पर फाफ ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर फाफ कैच आउट हो गए। फाफ ने 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। इसके बाद दिनेश कार्तिक 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। बैंगलौर की टीम 20 ओवरों में 210 रन बना सकी। इस तरह यह मुकाबला चेन्नई ने आठ रनों से जीत लिया।