Highlights:
-
कोलकाता पुलिस ने धनबाद में की छापेमारी
ADVERTISEMENTछत्तीसगढ़ भिलाईबीजेपी के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बारामुड़ी खटाल विवाद में नया मोड़: धनबाद CO राम प्रवेश ने सुंदर यादव पर कराई FIR
-
कोल कारोबार में कथित धोखाधड़ी का मामला
-
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी
धनबाद(Threesocieties.com Desk): कोलकाता पुलिस ने कोल कारोबार में कथित धोखाधड़ी के मामले में भिलाई छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व कोषाध्यक्ष को धनबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संबंधित मामले संदीप के धनबाद आने की सूचना कोलकाता पुलिस की टीम पहुंची थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस संदीप को अपने साथ ले गयी है।
इस मामले में धनबाद के कोयला कारोबारी पवन मोर की शिकायत पर अलग-अलग जगहों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कोयला आपूर्ति, कोक कारोबार, निवेश और व्यक्तिगत ऋण के नाम पर करोड़ों रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों की जांच की जा रही है।
DRM चौक के पास से गिरफ्तारी, कोर्ट में सरेंडर की थी चर्चा
संदीप अग्रवाल धनबाद में कोल कारोबार में कथित धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के आदेश पर बैंक मोड़ पुलिस के समक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए पहुंचे थे। संदीप व परिजनों के खिलाफ धनबााद के गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज हैै। दोनों मामले में कोर्ट से राहत मिली हुई है।
पवन मोर की शिकायत से जुड़ा है मामला
धनबाद के बैंक मोड़ थाने में कोयला कारोबारी पवन मोर की शिकायत से जुड़ा है। नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन मोर ने आरोप लगाया है कि कोयला और कोक की आपूर्ति, निवेश योजनाओं तथा व्यक्तिगत ऋण के नाम पर करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी की गई। शिकायत के मुताबिक, कारोबारी संबंधों का लाभ उठाकर रकम के लेन-देन में कथित अनियमितताएं की गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कारोबार के नाम पर बड़ी रकम का भुगतान किया गया, लेकिन उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में धोखाधड़ी हुई। फिलहाल ये आरोप जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। इस मामले में संदीप को कोर्ट से राहत मिली हुई है।
धनबाद से कोलकाता, रायपुर और अहमदाबाद तक दर्ज हैं मामले
कई लोगों द्वारा वर्ष 2024 में धनबाद, कोलकाता, रायपुर और अहमदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है। अलग-अलग स्थानों पर दर्ज शिकायतों में कथित गबन और धोखाधड़ी की रकम अलग-अलग बताई गई है।
विमला फ्यूल्स और विमला मेटकोक के कारोबार पर भी सवाल
शिकायत के अनुसार, गुजरात स्थित विमला फ्यूल्स एंड मेटल्स लिमिटेड और विमला मेटकोक लिमिटेड के नाम पर कारोबार के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा राखी अग्रवाल के निजी और व्यावसायिक बैंक खातों में भी स्थानांतरित किया गया। इन लेन-देन की प्रकृति, रकम के स्रोत और संबंधित लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के निष्कर्षों तथा उपलब्ध दस्तावेजों से ही हो सकेगी।