Advertisement

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को शुक्रवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में आठ रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना लिया। वनडे के बाद टी-20 सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।  

ADVERTISEMENT

हजारीबाग में रूपेश पांडे परजिनों से मिलने जा रहे बीजेपी प्रसिडेंट दीपक प्रकाश को रोका गया
वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टी-20 मैच में जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। वेस्टइंडीज को 187 रनों को चारगेटदिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये। इंडिया ने इससे पहले वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था।तीसरा टी-20 मैच रविवार को इसी ग्राउंड पर खेला जायेगा।

वेस्टइंडीज की पारी, पूरन और पावेल की हाफ सेंचुरी

186 रनों के टारगे का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम शुरुआत पांच ओवरों में टीम ने 34 रन बनाए। छठे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। काइल मेयर्स को यजुवेंद्रा चहल ने नौ रन पर आउट किया। नौवें ओवर में रवि बिश्नोई ने ब्रेंडन किंग को 22 रन पर पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में निकोलस पूरन 61 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की बॉलद पर आउट हुए। रोवमन पावेल ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली। पोलार्ड तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडिया की पारी, कोहली और पंत की फिफ्टी

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडियो को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लग गया। शेल्डन कोटरेल ने ईशान किशन को दो रन पर पवेलियन भेज दिया। टीम इंडिया को दूसरा झटका 59 रन पर लगा। रोहित शर्मा को 19 रन पर रस्टन चेज ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को तीसरा झटका 72 रन पर लगा। सूर्यकुमार यादव को आठ रन पर रस्टन चेज ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली को 52 रन पर आउट करके चेज ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। टीम इंडिया को पांचवा झटका वेंकटेश अय्यर के तौर पर लगा। वह 33 रन बनाकर रोमेरियो शेफर्ट की गेंद पर आउट हुए। रिषभ पंत 52 और हर्षल पटेल एक रन बनाकर नाबाद रहे।