लातेहार। सदर पुलिस स्टेशन एरिया के केदलीटोला जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच एनकाउंटर हुई है। इस दौरान मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग 100 राउंड गोलियां चली है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफलरहे। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एकइंसास समेत काफी मात्रा में गोली और अन्य सामान बरामद किया है।
लोहरदगा में पुलिस-नक्सली एनकाउंटर, एक माओवादी को लगी गोली, राइफल-गोलियां छोड़कर भागा
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से लातेहार व लोहरदगा बोर्डरिंग के जंगलों में पुलिस द्वारा माओवादियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ शुक्रवार को माओवादियों की एनकाउंटर हुई। लगभग आधा घंटा तक चले इस एनकाउंटर में पुलिस को भारी पड़ता देख कर माओवादी जंगल में भाग गये।इसके बाद पुलिस केदलीटोला और नारायणपुर समेत लातेहार-लोहरदगा जिला के बोर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया।
एसपी ने कहा कि इलाका काफी दुर्गम व दुरूह है। पुलिस पूरी मुस्तैदी व सतर्कता के साथ अभियान चला रही है।एनकाउंटर के बाद चलाये गये सर्च आपरेशन में भारी मात्रा में गोली, मैगजीन व इंसास रायफल बरामद किया है।सर्च ऑपरेशन में काफी मात्रा में जिलेटिन, तार, वॉकी टॉकी, बाइक की चाबियां, पीठू व दैनिक उपयोग की सामग्रियां भी बरामद की गयी है।