- मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बैठक बनी सहमति
नई दिल्ली। स्टील ऑथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड के प्रत्येक कर्मचारी को 21 हजार रुपये बोनस मिलेगा। ट्रेनी स्टाफ को 19 हजार रुपये पेमेंट किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को नई दिल्ली में सेल मैनेजमेंट और मजदूर संगठनों के बीच बैठक में लिया गया। बोनस का लाभ सेल के लगभग 59 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।
झारखंड: स्टेटमें जल्द होगी 700 शिक्षकों की नियुक्ति: CM हेमंत सोरेन
अब सबको एक समान बोनस
नई दिल्ली में सेल मैनेजमेंट व एनजेसीएस श्रमिक संगठन के बीच हुई बैठक में दोनों पक्षों की बीच सहमति बनी। सेल स्टाफ को राशि का भुगतान नौ अक्टूबर तक उनके बैंक खाता में कर दिया जायेगा। योजना से सेल में कार्यरत लगभग 59 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।सेल में बोनस मसौदे को लेकर प्रबंधन इस साल से नया फॉमूला लागू किया है। इससे पूर्व जहां कंपनी के अलग-अलग इकाई को उनके नफा-नुकसान के आधार पर कम या ज्यादा बोनस दिया जाता था। उसमें बदलाव कर अब सभी छोटी-ब ड़ी इकाई को एक समान बोनस इस साल से दी जा रही है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
कूपन व्यवस्था भी लागू
यही नही बोनस के हकदार कर्मचारियों को टैक्स में छूट के लिए कूपन योजना को लागू किया गया है। यानी सेल स्टाफ चाहे तो कुल 21 हजार के बोनस में 16 हजार की राशि अपने बैंक अकाउंट में ले सकते है, जबकि शेष अन्य पांच हजार की राशि के बदले उन्हें सोडेक्सों कंपनी का कूपन दिया जायेगा। इससे वे शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर सकते है। कूपन लेने के लिए स्टाफ को आठ अक्टूबर तक अपने संबंधित विभाग में आवेदन देना होगा। जो स्टाफ कूपन योजना का लाभ नही लेना चाहते है, उनके बैंक खाता में 21 हजार की पूरी रकम नौ अक्टूबर को भेज दी जायेगी। पिछले साल को बोनस के मद में 16,500 रुपये का भुगतान किया गया था। इसमें इस साल साढ़े चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बैठक में सेल मैनेजमेंट के सीनीयर अफसर के साथ इंटक, एटक, सीटू, बीएमएस व एचएमएस के प्रतिनिधि शामिल थे।
किस-किस इकाई को मिलेगा बोनस
बोकारो स्टील प्लांट 21,000
भिलाई स्टील प्लांट 21,000
राउरकेला स्टील प्लांट 21,000
दुर्गापुर स्टील प्लांट 21,000
इस्को-बर्नपुर स्टील प्लांट 21,000
आरएमडी 21,000
सीएमओ 21,000
कारपोरेट ऑफिस 21,000
एसआरयू 21,000
सेलम स्टील प्लांट 21,000
वीआइएसएल भद्रावती 21,000
चंद्रपुर फेरो स्टील प्लांट 21,000
एलॉय स्टील प्लांट 21,000
बीपीएससीएल 21,000