नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर अपना रियल मोबाइल नंबर छुपाकर WhatsApp चला सकता है। ऐसा करने से कोई भी आपको बिना वजह कॉल या मैसेज करके परेशान नही कर पायेगा।
लैंडलाइन का यूज कर चलायें WhatsApp
और भी पढ़ें
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
- होटल में अकेले मिलने का दबाव, अश्लील मैसेज... ओडिशा के जेल DG पर FIR
Whatsapp के रियल मोबाइल नंबर को छिपाकर चलाया जा सकता है। इसके लिए लैंडलाइन नंबर का यूज करना होगा। यानी लैंड लाइन नंबर का यूज करके WhatsApp चला सकते हैं। हालांकि इसके लिए यूजर्स को WhatsApp बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करना होता है। यानी यूजर्स रेग्यूलर मोबाइल नंबर पर लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल नही कर पायेंगे।
ऐसे करें यूज
यूजर लैंडलाइन मोबाइल नंबर को रजिस्टर करके WhatsApp चला सकेंगे। इसके लिए यूजर को WhatsApp बिजनेस ऐप को डाउनलोड करना होगा।
WhatsApp इंस्टॉल होने के बाद यूजर को ओटीपी बेस्ड रजिस्ट्रेशन मांगेगा। इसके बाद लैंडलाइन नंबर के साथ भारत कोड (+91) चुनें। लेकिन उससे पहले 0 हटा दें। मतलब अगर आपका मोबाइल नंबर STD कोड के साथ 0222654XXXX है, तो आपको +91222654XXXX दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको पास WhatsApp Business App की तरफ से लैंडलाइन नंबर पर ओटीटी भेजा जायेगा। फिर एक मैसेज प्राप्त होगा। ओटीपी के एक्सपायर होने तक का इंतजार करें। उसके बाद Call me ऑप्शन को ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट करें।इसके बाद यूजर को लैंडलाइन नंबर पर ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए कॉल आयेगा। फिर यूजर को ओटीपी डालकर आगे के प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
Note: लैंडलाइन नंबर से WhatsApp चलाने पर यूजर को एक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यूजर को मैन्युअली कॉन्टैक्ट अपडेट करन होंगे। हालांकि इसके अलावा रेग्यूलर WhatsApp के मुकाबले Business WhatsApp के यूज पर आपको ऑटोमेटिक रिप्लाई जैसे कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।