रोहतास। रोहतास जिले के संझौली पुलिस स्टेशन एरिया में आरा-सासाराम मेन रोड पर सिकठी के पास मंगलवार की शाम अननोनव वाहन की टक्कर से बाइक सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बाइक पर सवार सभी लोग अपनी चचेरी बहन का तिलक चढ़ाने नोखा के कदवा ग्राम जा रहे थे। मृतकों में तीन भोजपुर जिला के आयर पुलिस स्टेशन के ख्याली चौधरी टोला के हैं। जबकि एक बरहमपुर बाजार का है। मृतकों में दो सहोदर भाई भी हैं।
दो भाई, पुत्र व बहनोई थे एक ही बाइक पर थे सवार
और भी पढ़ें
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
- रेलवे यात्रियों को मिलेगा 45 पैसे में 10 लाख तक का बीमा, 27 अक्टूबर से सुविधा
- गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान 26 अक्टूबर से, बिहार से थाइलैंड जाना होगा आसान
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
एक्सीडेंट में जान गवांने वालों में वकील चौधरी (35 वर्ष) उसके भाई बूटन चौधरी (28 वर्ष), वकील चौधरी का पुत्र अमित कुमार (आठ साल) व बहनोई जमुना चौधरी (35 वर्ष) शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभु कुमार मौके पर पहुंच चारों बॉडी को लोकल पीएचसी पहुंचाया। वहां मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक ही बाइक से सभी ख्याली चौधरी टोला से तिलक चढ़ाने कदवां जा रहे थे। इसी बीच किसी बड़े वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कार मारने वाला वाहन लेकर भागने में सफल रहा।