World Cup 2023:: Virat Kohli ने रचा इतिहास, 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बने वर्ल्ड के छठे और सेकेंड इंडियन बैट्समैन

इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है। कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे इंडियन बैट्समैन बने जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। वहीं, बर्ल्ड के छठे बैट्समैन बने। कोहली, यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले इंडिया के केवल दूसरे बौट्समैन हैं।

World Cup 2023:: Virat Kohli ने रचा इतिहास, 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बने वर्ल्ड के छठे और सेकेंड इंडियन बैट्समैन
स्टार बैट्समैन विराट कोहली का कमाल।

Advertisement

नई दिल्ली। इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है। कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे इंडियन बैट्समैन बने जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। वहीं, बर्ल्ड के छठे बैट्समैन बने। कोहली, यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले इंडिया के केवल दूसरे बौट्समैन हैं।

यह भी पढ़ें:World Cup 2023: इंडियन टीम ने 20 साल बाद दोहराया इतिहास


कोहली ने ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी का 43वां रन बनाते यह उपलब्धि हासिल की। कोहली, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और डेविड वार्नर के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों में 3000 से ज्यादा बनाने वाले वर्ल्ड के छठे बैट्समैन बन गये। कोहली ने पहली बार वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनाम किया है।

श्रेयस के साथ मिलकर संभाली पारी
रोहित शर्मा और शुबमन गिल के जल्दी विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने श्रेयस के साथ मिलकर इंडियन पारी को संभाला। कोहली और श्रेयस के बीच 158 बॉल पर 134 रन की पार्टनरशीप की। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर टीम इंडिया को परेशानी से बाहर निकाला। श्रेयस 77 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली ने पहली बार वर्ल्ड कप में बनाये 500 रन 
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 500 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वह अपने 35 वें बर्थ डे पर 49वां सेंचुरी बनाया है। विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। कोहली ने अपने बर्थडे पर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विराट कोहली द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड
बर्थडे पर सेंचुरी बनाने वाले प्लेयर (वनडे)
विनोद कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21वां बर्थडे)
सचिन तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25 बर्थडे)
सनथ जयसूर्या 130 बनाम भारत कराची 2008 (39 बर्थडे)
रॉस टेलर 131* बनाम पाक पल्लेकेले 2011 (27 बर्थडे)
टॉम लैथम 140* बनाम नेट हैमिल्टन 2022 (30 बर्थडे)
मिचेल मार्श 121 बनाम पाक बेंगलुरु 2023 (32 बर्थडे)
विराट कोहली 101* बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2023 (35 बर्थडे)
वनडे में सर्वाधिक सेंचुरी
49* विराट कोहली (277 पारियां)
49 सचिन तेंदुलकर (452)
31 रोहित शर्मा (251)
30 रिकी पोंटिंग (365)
28 सनथ जयसूर्या (433)
इंडिया के लिए बर्थडे पर वनडे हाफ सेंचुरी
एस तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25वां बर्थडे)

वी कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21 बर्थडे)

एन सिधू 65* बनाम वेस्टइंडीज मुंबई वेस्ट 1994 (31 बर्थडे)

आई किशन 59 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2021 (23 बर्थडे)

यूसुफ पठान 50* बनाम इंग्लैंड इंदौर 2008 (26 बर्थडे)

विराट कोहली 50* बनाम एसए कोलकाता 2023 (35 बर्थडे)