Advertisement

नई दिल्ली। देश के चीफ जस्टिस एनवी रमना शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें सजी हुई बैलगाड़ी में बिठाकर पूरे गांव में घुमाया। चीफ जस्टिस बनने के बाद एनवी रमना पहली बारअपने गांव पहुंचे थे।

ADVERTISEMENT

लद्दाख: लेह में 11562 फीट की उंचाई में मोबाइल थियेटर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 83
मौके पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया। चीफ जस्टिस एनवी रमना भावुक नजर आये। उन्होंने स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि देश प्रगति कर रहा है। लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान सभी को समस्याओं से मुकाबला करने के लिए एकजुट होने की अपील की। चीफ जस्टिस ने कहा कि वह अपनी मातृभाषा तेलुगू और अपनी जन्मभूमि से बहुत प्यार करते हैं। 
चीफ जस्टिस ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके पिता कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक हुआ करते थे। इसलिए वह (जस्टिस रमना) स्वतंत्र पार्टी की विचारधरा को पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि मैंने सदा चाहा है कि सभी लोगों को जाति, नस्ल और धर्म से ऊपर उठ कर एक साथ रहना चाहिए। चीफ जस्टिस स्टेट की तीन दिनों की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे।