Advertisement

Highlights:

  •  BCCL में छह अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग 
  • अरविंद कुमार सिन्हा बने GM (JMP),सुधाकर प्रसाद को GM (Estate) की जिम्मेदारी
  • धनराज अखारे को GM (CMC) व - तुनेश्वर पासवान को GM (Safety & Rescue) बनाया गया
  • अर्पण घोष को HRD का अतिरिक्त प्रभार, विक्रम कुमार बने AGM बने कुस्तौर एरिया

धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में एक बार फिर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए पांच महाप्रबंधक (GM) और एक मुख्य महाप्रबंधक (CGM) स्तर के अधिकारी का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से कंपनी के कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभावित होंगे।

ADVERTISEMENT

इस तबादले में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव झरिया मास्टर प्लान से जुड़ा है। महाप्रबंधक अरविंद कुमार सिन्हा को झरिया मास्टर प्लान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह BCCL में महाप्रबंधक (एस्टेट) के पद पर कार्यरत थे।  वहीं, सुधाकर प्रसाद को GM (Estate) बनाया गया है। वह अभी तक GM (HRD) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कंपनी के आदेश में धनराज अखारे, तुनेश्वर पासवान, अर्पण घोष और विक्रम कुमार की नई पदस्थापना का भी उल्लेख किया गया है। विक्रम कुमार को कुस्तौर एरिया में AGM की जिम्मेदारी दी गई है।

BCCL में किन छह अधिकारियों का हुआ तबादला?

BCCL की ओर से जारी कार्यालय आदेश संख्या 7651-7680(H), दिनांक 31 अक्टूबर 2026 के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है। अरविंद कुमार सिन्हा पद,General Manager (Mining), जीएम (Estate) से General Manager (JMP),  सुधाकर प्रसाद General Manager (Mining) , जीएम (HRD) से  General Manager (Estate) व  धनराज अखारे General Manager (Mining), जीएम (Safety & Rescue) को  General Manager (CMC) बना गया है।

 तुनेश्वर पासवान General Manager (Mining), जीएम R&D and NI Department को General Manager (Safety & Rescue), अर्पण घोष जीएम (HR) को  General Manager (HR/MP&R) के साथ General Manager (HRD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  विक्रम कुमार Chief Manager (Mining), HOD (CMC) को कुस्तौर एरिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) की जिम्मेदारी दी गई है।