पटना। स्टेट में पहली से आठवीं तक के स्कूल 18 जनवरी से नहीं खुलेंगे। चीफ सेकरेटरी दीपक कुमार ने बताया कि 25 जनवरी या इसके एक दो रोज पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। इसमें जूनियर क्लास के स्कूल खोलने के बारे में विमर्श किया जायेगा।इसके बाद ही कोई फैसला होगा।
वैसे भी 16 जनवरी से राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है। इसमें पूरी सरकारी मशीनरी लगी होगी। ऐसे यह तय हुआ है कि 23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच क्राइसिस मैनेजमेंट क्लास एक से आठ तक के स्कूल खोलने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
18 से जूनियर स्कूल भी खोलने की थी योजना
कोरोना की वजह से 213 दिनों तक स्कूल बंद रहने के बाद बीत वर्ष दिसंबर महीने में क्लासनौ से 12 तक के स्कूलों के साथ कॉलेज और कोचिंग इंस्टीच्युट संचालन की अनुमति प्रदान की थी। उसी दौरान यह फैसला हुआ था कि चार जनवरी 2021 से क्लास नौ से ऊपर की क्लास सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों में लगेंगी। सीनियर क्लासेज खुलने के बाद इनका आकलन कर स्थितियां सामान्य रहने पर 18 जनवरी से जूनियर स्कूल खोलने पर सरकार फैसला लेगी।
चीफ सेकरेटरी ने बताया कि सीनियर स्कूल खुलने के बाद से अब तक 27 जिलों में स्थितियों का आकलन कराया गया है। यह पाया गया कि 50 परसेंट उपस्थिति के बंधे होने के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे स्कूलों में नहीं आ रहे हैं। कुछ स्कूलों में कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए उपस्थिति सामान्य दिखी पर हकीकत यह है कि अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल जूनियर क्लासेस 18 जनवरी से खोलने का फैसला स्थगित रखा गया है।