Bokaro Pushpa Murder Case: SP का बड़ा एक्शन, पिंड्राजोरा थानेदार समेत थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बोकारो के चर्चित पुष्पा महतो मर्डर केस में एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जांच में लापरवाही, आरोपी को बचाने और थाने में पार्टी तक के आरोप सामने आए।

Bokaro Pushpa Murder Case: SP का बड़ा एक्शन, पिंड्राजोरा थानेदार समेत थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पिंड्राजोरा थाना (फाइल फोटो)।

बोकारो (Threesocieties.com Desk): झारखंड के बोकारो जिले में चर्चित पुष्पा महतो मर्डर केस में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद एसपी हरविंदर सिंह ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए पिंड्राजोरा थाना के पूरे स्टाफ को ही निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत कुल 28 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: RSS किसी का विरोधी नहीं, विरोधियों से भी संवाद करते हैं स्वयंसेवक, 100 साल में 11 करोड़ घरों तक पहुंच: रामलाल

 एक साथ 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसपी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत 10 पुलिस सब इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो  हवलदार व 11 पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

 10 दिन तक FIR तक नहीं, यहीं से शुरू हुई लापरवाही

18 वर्षीय युवती पुष्पा महतो  21 जुलाई 2025 को साइकिल से स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी. इसके बाद से वह लापता  थी। उसकी मां ने उसी दिन सूचना दी, लेकिन पुलिस ने 10 दिन बाद यानी 4 अगस्त को FIR दर्ज की, जिससे पूरे मामले में गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

पहली SIT पर सवाल, दूसरी SIT ने एक दिन में सुलझाया केस

थाना प्रभारी अभिषेक रंजन की अगुवाई में बनी पहली SIT जांच में पूरी तरह फेल रही। निर्देशों का पालन नहीं किया गया। आरोपित को बचाने की कोशिश हुई। इसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में नई SIT बनाई गई, जिसने सिर्फ एक दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर केस सुलझा दिया। जांच में युवती के अवशेष (हड्डी, बाल) और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

 प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश और पुष्पा के बीच प्रेम संबंध था। पुष्पा शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने साजिश रची और चास कॉलेज बुलाकर पास के जंगल में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी।

 थाने में आरोपी के साथ ‘पार्टी’ तक!

एसपी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी को बचाने के लिए पैसों के लेन-देन की शिकायत मिली है। थाने की गोपनीयता भंग
आरोपी के साथ थाना परिसर में पार्टी करने तक की सूचना है। इन खुलासों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद तेज हुई कार्रवाई

मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार हाई कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और यह बड़ा एक्शन लिया गया।